फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Manali's hotel empty, occupancy decreased instead of increasing on Diwali

टूरिस्ट उत्तराखंड शिफ्ट, हिमाचल में कारोबारियों की दिवाली फीकी

Thu, 12 Nov 2020 11:53 AM IST
Krishan Singh विश्वास भारद्वाज/मनु शर्मा, शिमला/मनाली (कुल्लू)
विश्वास भारद्वाज/मनु शर्मा, शिमला/मनाली (कुल्लू) Published by: Krishan Singh Updated Thu, 12 Nov 2020 11:53 AM IST
विज्ञापन
Manali's hotel empty, occupancy decreased instead of increasing on Diwali
मनाली में पर्यटन सीजन फीका - फोटो : अमर उजाला

हिमाचल का टूरिस्ट इस बार उत्तराखंड शिफ्ट हो गया है, जिससे होटल, टैक्सी, पैराग्लाइडिंग और अन्य कारोबारियों की दिवाली इस बार फीकी हो गई है। इसका सबसे बड़ा कारण यह है कि कोरोना के चलते राज्य सरकार ने प्रदेश में वोल्वों बसें चलाने की अनुमति नहीं दी। पर्यटक महंगे किराये पर टैक्सी हायर कर प्रदेश में नहीं आ रहे। दूसरा वोल्वो का सफर आरामदायक रहता है। मनाली, शिमला, धर्मशाला समेत प्रदेश के पर्यटन स्थल सूने होने से इस बार कारोबार को झटका लगा है। होटलों में मात्र 20 से 25 फीसदी ऑक्यूपेंसी ही रह गई है, जो कि हर साल 50 से 60 फीसदी तक रहती थी।  रोहतांग और आसपास की पहाड़ियों में ताजा बर्फ के बाद भी सैलानी मनाली नहीं पहुंच रहे हैं। 

विज्ञापन


दिवाली टूरिस्ट सीजन के दौरान दिल्ली से शिमला, मनाली और धर्मशाला के लिए रोजाना 80 से 100 वोल्वो बसें चलती थीं। दिल्ली से मनाली और शिमला के लिए टैक्सी 12 से 14 हजार रुपये में बुक होती है, जबकि वॉल्वो का प्रति सीट किराया मात्र 1000 से 1200 रुपये के बीच है। शिमला ट्रेवल एजेंट एसोसिएशन के महासचिव मनु सूद का कहना है कि वोल्वो बसें न चलने के अलावा फ्लाइट से सफर करने वाले टूरिस्ट भी एयरलाइंस की मनमानी से परेशान हैं। बार-बार फ्लाइट्स को रीशेड्यूल किया जा रहा है। 

विज्ञापन

होटल मालिकों को खर्चा निकालना मुश्किल

मनाली होटलियर एसोसिएशन के प्रधान अनूप राम ठाकुर ने बताया कि पर्यटन सीजन पिटने से होटल मालिकों को खर्चा निकालना मुश्किल हो गया है। वोल्वो बस एसोसिएशन के प्रधान वरुण मल्होत्रा ने कहा कि 90 फीसदी सैलानी वोल्वो बसों से आते हैं, लेकिन इस बार बसें चलाने को मंजूरी न मिलने से पर्यटक नहीं आए। फेडरेशन ऑफ होटल एंड रेस्टोरेंट एसोसिएशन के प्रदेशाध्यक्ष अश्वनी बांबा का कहना है कि वोल्वो बसों का संचालन न होने के कारण दिवाली टूरिस्ट सीजन के लिए प्रदेश के होटलों में एडवांस बुकिंग न के बराबर है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed