फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Manali Murder Case: Rishabh had come to the hotel with the intention of carrying out the crime

Manali Murder Case: वारदात को अंजाम देने के इरादे से होटल में आया था ऋषभ, पत्नी पर पहले से था शक

Sat, 25 Jun 2022 03:56 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, मनाली (कुल्लू)
संवाद न्यूज एजेंसी, मनाली (कुल्लू) Published by: Krishan Singh Updated Sat, 25 Jun 2022 03:56 PM IST
सार

 पर्यटन नगरी मनाली के निजी होटल में अवैध संबंधों का खौफनाक अंजाम देखने को मिला। इस सनसनीखेज वारदात की गुत्थी सुलझाने में होटल के सीसीटीवी कैमरे अहम कड़ी बने।

विज्ञापन
Manali Murder Case: Rishabh had come to the hotel with the intention of carrying out the crime
होटल के बाहर जांच करती पुलिस। - फोटो : संवाद

विस्तार

हिमाचल प्रदेश की पर्यटन नगरी मनाली के निजी होटल में अवैध संबंधों का खौफनाक अंजाम देखने को मिला। दिल्ली के कारोबारी युवक की हत्या करने के बाद ऋषभ ने खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। इस सनसनीखेज वारदात की गुत्थी सुलझाने में होटल के सीसीटीवी कैमरे अहम कड़ी बने। होटल के जिस कमरे में वारदात हुई, वहां पुलिस को देसी कट्टा और पिस्तौल बरामद हुई है। वारदात से पहले सीसीटीवी में ऋषभ के हाथ में एक पिस्तौल दिखी थी। पत्नी रवलीन ने पुलिस को दी तहरीर में कहा है कि ऋषभ ने पहले सनी को गोली मारी और फिर खुद आत्महत्या कर ली। हालांकि, गोली दोनों तरफ से चली या एक ही तरफ से, यह जांच का विषय है। ऋषभ कट्टे और पिस्तौल को एकसाथ क्यों निकालेगा। पुलिस इसकी गहनता से जांच में जुटी है।

विज्ञापन


लगभग छह महीने से महिला और उसकी बहन होटल लीज पर लेकर यहां कारोबार कर रही थी। सनी भी मनाली इलाके में एक होटल लीज पर चला रहा था। दोनों का अक्सर मिलना-जुलना रहता था। पुलिस के अनुसार सनी अकसर यहां आता था। वारदात वाली रात भी यहीं रुका था। ऋषभ का शुक्रवार सुबह 4:00 बजे पहुंचना इस ओर इशारा कर रहा है कि उसे लंबे समय से दोनों के संबंधों को लेकर शक था।पुलिस जांच में खुलासा हुआ है कि महिला का पति मनाली में बहुत कम आता था। सीसीटीवी में ऋषभ, सनी और रवलीन के बीच झगड़े की फुटेज भी कैद हुई है।
विज्ञापन


प्रारंभिक जांच में मामला अवैध संबंध के चलते पहले प्रेमी को मारने और फिर आत्महत्या करने का लग रहा है। पुलिस अधीक्षक गुरदेव शर्मा ने बताया कि सनी गुरुवार रात को होटल में ही रुका था। सुबह 4:00 बजे जब महिला का पति ऋषभ पहुंचा तो उसने सबसे पहले होटल का रिकॉर्ड चेक किया। इसके बाद टॉप फ्लोर में रह रही रवलीन की बहन के कमरे का दरवाजा खटखटाया। रवलीन की बहन अश्नीत कौर ने उसे दरवाजा खटखटाने की बात बताई तो वह अपने कमरे से निकली। उसके निकलते ही ऋषभ ने उस पर हमला कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


होटल में रात को चली थी पार्टी
शूरू गांव के निजी होटल में रात को पार्टी चल हुई थी। रात को भोजन करने के बाद सभी अपने कमरे में चले गए। सुबह होटल के भीतर गोली चलने की आवाज आई। होटल के कर्मचारियों ने दोनों को अचेत अवस्था में देखा तो पुलिस को इसकी सूचना दी। पुलिस उपाधीक्षक मनाली हेमराज वर्मा की अगुवाई में पुलिस टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू की।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed