फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Manali murder case girl was strangulated with mobile charger cable after fight

Manali Murder Case: मनाली हत्या मामले में खुलासा, झगड़े के बाद मोबाइल चार्जर की केबल से घोंटा था युवती का गला

Mon, 20 May 2024 06:04 PM IST
अंकेश डोगरा संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू Published by: अंकेश डोगरा Updated Mon, 20 May 2024 06:04 PM IST
सार

मनाली शहर के निजी होटल में युवती की हत्या मामले में नया खुलासा हुआ है। पुलिस जांच में पता चला है कि 14 मई की रात दोनों में किसी बात को लेकर झगड़ा हो गया। दोनों में हाथापाई हुई और युवक ने मोबाइल चार्जर की केबल से गला घोंटकर उसे मौत के घाट उतार दिया। 

विज्ञापन
Manali murder case girl was strangulated with mobile charger cable after fight
मृतक शीतल कौशल - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क

विस्तार

मनाली शहर के निजी होटल में युवती की हत्या की वजह दोनों में झगड़ा रही है। हत्याकांड की जांच में इसका खुलासा हुआ है। अब तक की पुलिस जांच में पता चला है कि 14 मई की रात दोनों में किसी बात को लेकर झगड़ा हो गया। दोनों में हाथापाई हुई और युवक ने मोबाइल चार्जर की केबल से गला घोंटकर उसे मौत के घाट उतार दिया। 15 मई को मनाली के गोंपा रोड स्थित निजी होटल में भोपाल की युवती की हत्या कर दी गई थी।

विज्ञापन


युवती के दोस्त विनोद ठाकुर निवासी पलवट, हरियाणा ने उसे मौत के घाट उतारा। पुलिस जांच में खुलासा हुआ है कि हत्या से पहले युवक और युवती में झगड़ा हुआ था। हत्या 14 मई की रात को हुई। 15 मई को आरोपी युवक ने बाजार से बैग खरीदा और शव उसमें डाल दिया। इसके बाद इसी दिन वह युवती के शव को मनाली से बाहर लेकर जाने की फिराक में था, लेकिन पुलिस ने उसे दबोच लिया। डीएसपी मनाली केडी शर्मा ने बताया कि पुलिस मामले की गहन छानबीन कर रही है। मौत के कारणों का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही चल सकेगा। एक-दो दिन में पोस्टमार्टम रिपोर्ट पहुंचने की संभावना है।
विज्ञापन


14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा आरोपी
युवती की हत्या के आरोप में गिरफ्तार युवक विनोद को सोमवार को अदालत में पेश किया गया। अदालत से उसे 14 दिन की न्यायिक हिरासत में रखने के आदेश जारी किए हैं। आरोपी चार दिन की पुलिस रिमांड में चल रहा था। रिमांड के दौरान पुलिस ने आरोपी से पूछताछ के बाद युवती का मोबाइल फोन बरामद किया था। उसे आरोपी ने रांगड़ी के समीप नदी किनारे फेंक दिया था। जहां से बैग खरीदा, उस दुकान की भी पहचान की गई। डीएसपी केडी शर्मा ने बताया कि आरोपी को 14 दिन तक न्यायिक हिरासत में रखने के आदेश हुए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed