{"_id":"66bcc0bdcf9dd0d89b0659bb","slug":"manali-mla-gaur-received-a-call-was-tempted-to-kill-cm-sukhu-complaint-lodged-2024-08-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Threatening Call: मनाली के विधायक गौड़ को आया फोन, सीएम सुक्खू को मारने के लिए दिया गया प्रलोभन, शिकायत दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Threatening Call: मनाली के विधायक गौड़ को आया फोन, सीएम सुक्खू को मारने के लिए दिया गया प्रलोभन, शिकायत दर्ज
Wed, 14 Aug 2024 08:06 PM IST
अंकेश डोगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, पतलीकूहल (कुल्लू)।
संवाद न्यूज एजेंसी, पतलीकूहल (कुल्लू)।
Published by: अंकेश डोगरा
Updated Wed, 14 Aug 2024 08:06 PM IST
सार
मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू को जान से मारने एवं स्वतंत्रता दिवस पर प्रदेश में बम विस्फोट करने की धमकी गई है। मनाली के विधायक भुवनेश्वर गौड़ को एक अनजान रिकॉर्डिड फोन कॉल आई। इसमें मनाली के विधायक को ही सीएम को 15 अगस्त पर जान से मारने के लिए प्रलोभन दिया गया
विज्ञापन
डिजाइन फोटो।
- फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
स्वतंत्रता दिवस से पहले मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू को जान से मारने की धमकी देने का मामला सामने आया है। मनाली के विधायक भुवनेश्वर गौड़ को एक अनजान रिकॉर्डिड फोन कॉल आई। इसमें मनाली के विधायक को ही सीएम को 15 अगस्त पर जान से मारने के लिए प्रलोभन दिया गया, साथ ही कहा गया कि हिमाचल को भी खालिस्तान का हिस्सा बनाया जाए। विधायक ने पतलीकूहल थाने में शिकायत दर्ज करवाई है।
विज्ञापन
उनको यह फोन 447537171504 नंबर से आई। शिकायत में उन्होंने कहा कि उनके फोन नंबर पर यह कॉल 13 अगस्त को सुबह करीब 10:00 बजे आई। इस दौरान विधायक व्यस्तता के चलते ऑफिस के बजाय बाहर थे। इस कॉल को उनके सोशल मीडिया प्रभारी लक्ष्मण सिंह ने उठाया। इसमें एक रिकॉर्डिड कॉल के माध्यम से प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंद्र सुक्खू को जान से मारने के लिए प्रलोभन दिया गया। एसपी कुल्लू डॉ. कार्तिकेयन ने बताया कि शिकायत के आधार पर पुलिस थाना पतलीकूहल में भारतीय न्याय संहिता की धारा 351 (2) में दर्ज किया गया है। प्रारंभिक जांच में यह कॉल खालिस्तानी संगठन की ओर से आई मानी जा रही है। बता दें कि पूर्व भाजपा सरकार के समय भी सीएम जयराम ठाकुर को लेकर इस तरह के कॉल आते रहे हैं।
विज्ञापन