फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   manali leh highway.

सरहद की हिफाजत को डबल लेन होगा ये हाईवे

Thu, 16 Oct 2014 08:55 AM IST
Updated Thu, 16 Oct 2014 08:55 AM IST
विज्ञापन
manali leh highway.

सामरिक महत्व के मनाली-लेह हाईवे को डबल लेन किया जाएगा। 490 किलोमीटर लंबे इस मार्ग पर न तो जाम लगेगा और आवाजाही भी आसान होगी। हिमाचल में पड़ने वाले मनाली से सरचू तक 230 किलोमीटर लंबे मार्ग को डबल लेन करने का जिम्मा बीआरओ के दीपक विंग को दिया गया है। जबकि सरचू से लेह-लद्दाख (जेएंडके) तक 260 किमी मार्ग को चौड़ा सेना का ही दूसरा विंग हिमांग करेगा।

विज्ञापन


लेह, कारगिल और चीन की सीमा से सटे क्षेत्रों तक सेना का राशन और अन्य सामग्री पहुंचाने के लिए केंद्र सरकार ने इस प्रोजेक्ट को हरी झंडी दी है। सूत्रों का कहना है कि दोनों छोर से सड़क को डबल लेने का कार्य शुरू हो गया है। बीआरओ ने मनाली से लेह तक करीब 490 किलोमीटर लंबे मार्ग को 2016 तक डबल लेन करने का लक्ष्य रखा है।
विज्ञापन


20 टन सामान पहुंचेगा एकसाथ
मनाली से लेह मार्ग डबल लेने होने से चीन बार्डर तक एक वाहन में 20 टन से अधिक सामान पहुंचा सकेंगे। वर्तमान में सिंगल रोड होने के कारण इस सड़क पर 6-7 टन से अधिक भार वाले वाहन नहीं जा सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

लिंक रोड भी निकाल रहा बीआरओ

manali leh highway.

बीआरओ बार्डर तक लिंक रोड भी निकाल रहा है। तर्क दिया जा रहा है कि बर्फबारी के चलते अगर मुख्य मार्ग बंद हो जाता है तो बार्डर तक पहुंचने के लिए ये लिंक रोड विकल्प बन सकते हैं। सेना ही नहीं बल्कि स्थानीय लोगों, सैलानियों और कारोबारियों के लिए भी ये सड़कें सहायक सिद्ध होंगी।

इसके अलावा जम्मू बार्डर के पश्चिम भाग को जोड़ने के लिए मनाली और सरचू सड़क के बीच तांदी से सनसरी तक करीब 140 किलोमीटर सड़क बनाई जाएगी। लेह बार्डर तक पहुंचने के लिए दारचा से शिकुंला मार्ग का निर्माण शुरू हो गया है, ये सेना को बार्डर तक पहुंचने के लिए वैकल्पिक मार्ग होगा।

मनाली से सरचू तक करीब 230 किलोमीटर सड़क डबल लेन की जा रही है। 2016 तक काम पूरा किया जाना है। डबल लेने होने से सेना और देश की अर्थव्यवस्था को फायदा होगा। बार्डर तक पहुंचने के लिए विकल्प के तौर पर लिंक रोड भी निकाले जा रहे हैं।
-ब्रिगेडियर एसके कटारिया, चीफ इंजीनियर, बीआरओ

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed