फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Manali Chandigarh National Highway restored after 26 hours one way

मनाली-चंडीगढ़ नेशनल हाईवे 26 घंटे बाद एक तरफा बहाल, भूस्खलन का खतरा बरकरार

Thu, 22 Nov 2018 08:13 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नगवाईं (मंडी)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नगवाईं (मंडी) Updated Thu, 22 Nov 2018 08:13 PM IST
विज्ञापन
Manali Chandigarh National Highway restored after 26 hours one way

औट के पास पहाड़ी दरकने के कारण बंद चंडीगढ़-मनाली नेशनल हाईवे 26 घंटों के बाद एकतरफा बहाल हो गया है। इसके बावजूद स्थानीय लोगों से लेकर पर्यटकों के वाहन लंबे जाम में फंसे रहे। मार्ग खुलने के बाद भी भूस्खलन का खतरा बना हुआ है। किसी भी समय मार्ग को बंद किया जा सकता है।

विज्ञापन


बुधवार दस बजे मार्ग बंद हो गया था। वीरवार को बारह बजे यातायात एक तरफा बहाल कर दिया गया। वैकल्पिक मार्गों से भी वाहन भेजे गए। लेकिन वहां भी भारी बसें और ट्रक फंसने से जाम की स्थिति रही। इस दौरान सैकड़ों लोग जाम में फंसे रहे।
विज्ञापन


लोगों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ा है। इस बीच प्रशासन ने चेताया है कि साथ की दूसरी पहाड़ से भी खतरा बना हुुआ और कभी भी मार्ग बंद हो सकता है।

उधर, मार्ग बहाल नहीं होने के चलते बुधवार रात से ही वैकल्पिक मार्गों पर यातायात का दबाव बढ़ गया और दोनों मार्गों पर घंटों तक जाम लगा रहा। वाहन चालकों को वैकल्पिक मार्ग वाया कटौला में जाम के कारण कुल्लू से मंडी पहुंचने में 6 से 8 घंटों लग लगे, जबकि
विज्ञापन
विज्ञापन


दूसरे वाया पनारसा रोड पर भी यही स्थिति रही। जिला उपायुक्त ऋग्वेद ठाकुर ने बताया कि एक तरफा मार्ग बहाल किया गया है। लेकिन भूस्खलन का खतरा अब भी बना हुआ है। प्रशासन ने हेल्पलाइन नंबर 100, 1077, 01905-226201 जारी किया है। लोग इस पर संपर्क कर सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed