फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Manali: Bollywood actor Prakash Raj liked Kulvi outfits

मनाली: बॉलीवुड अभिनेता प्रकाश राज को भाये कुल्लवी परिधान

Thu, 19 May 2022 07:56 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, पतलीकूहल/मनाली
संवाद न्यूज एजेंसी, पतलीकूहल/मनाली Published by: Krishan Singh Updated Thu, 19 May 2022 07:56 PM IST
सार

वेब सीरीज की शूटिंग के लिए मनाली पहुंचे बॉलीवुड अभिनेता प्रकाश राज को कुल्लू-मनाली की वादियां भा गई हैं। वह शूटिंग से फुरसत मिलते ही यहां की वादियों को मोबाइल में कैद करना शुरू कर देते हैं।

विज्ञापन
Manali: Bollywood actor Prakash Raj liked Kulvi outfits
बॉलीवुड अभिनेता प्रकाश राज - फोटो : संवाद

विस्तार

 पिछले सप्ताह एक वेब सीरीज की शूटिंग के लिए मनाली पहुंचे बॉलीवुड अभिनेता प्रकाश राज को कुल्लू-मनाली की वादियां भा गई हैं। वह शूटिंग से फुरसत मिलते ही यहां की वादियों को मोबाइल में कैद करना शुरू कर देते हैं। बॉलीवुड स्टार अजय देवगन के साथ सिंघम फिल्म में जयकांत शिकरे का रोल निभाने वाले प्रकाश राज को मनाली की पारंपरिक ड्रेस भी खूब भा गई है। उन्होंने पारंपरिक ड्रेस में फोटोशूट करवाया है।

विज्ञापन


कहा कि उन्हें कुल्लू की पारंपरिक ड्रेस काफी अच्छी लगी है। बता दें कि प्रकाश राज एक वेब सीरीज की शूटिंग के लिए अभी कुछ दिन और मनाली में ही रुकेंगे। उन्होंने कहा कि शूटिंग के सिलसिले में उन्हें कई बार कई तरह के स्थानों पर जाना पड़ता है, लेकिन मनाली उन्हें दुनिया बेहतरीन जगहों में से एक लगा है। वेब सीरीज की शूटिंग मनाली के साथ लाहौल की वादियों में भी होगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed