फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Manager of Baddi's pharma company arrested for supplying spurious drugs

Spurious Drugs Case: नकली दवाओं की आपूर्ति के आरोप में बद्दी की फार्मा कंपनी की प्रबंधक गिरफ्तार

Thu, 25 May 2023 10:13 AM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, बद्दी (सोलन)
संवाद न्यूज एजेंसी, बद्दी (सोलन) Published by: Krishan Singh Updated Thu, 25 May 2023 10:13 AM IST
सार

दवा कंपनी की महिला प्रबंधक को ड्रग विभाग (राज्य औषधि नियंत्रक विभाग के अधीन) ने नकली दवा की सप्लाई करने के मामले में गिरफ्तार किया है। विभाग ने बड़ी कार्रवाई कर कंपनी को सीज कर मौके पर मिली दवाओं को कब्जे में ले लिया है।

विज्ञापन
Manager of Baddi's pharma company arrested for supplying spurious drugs
गिरफ्तार(सांकेतिक) - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

नकली दवा की आपूर्ति के आरोप में बद्दी स्थित एक दवा कंपनी की महिला प्रबंधक को ड्रग विभाग (राज्य औषधि नियंत्रक विभाग के अधीन) ने नकली दवा की सप्लाई करने के मामले में गिरफ्तार किया है। विभाग ने बड़ी कार्रवाई कर कंपनी को सीज कर मौके पर मिली दवाओं को कब्जे में ले लिया है। आरोपी महिला प्रबंधक को अदालत में पेश किया गया जहां से तीन दिन के रिमांड पर भेजा गया है।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार कंपनी की बद्द्दी से उत्तर प्रदेश में सप्लाई की गई दवाएं नकली निकलीं। आरोप है कि कंपनी की महिला प्रबंधक ने करीब 7,00,00,000 की नकली दवाएं दूसरे राज्यों में सप्लाई की। दवा विभाग की टीम ने जांच आगे बढ़ाते हुए बद्दी की संबंधित फार्मा कंपनी की प्रबंधक को गिरफ्तार कर लिया। कंपनी में तैयार दवाओं और मशीनरी को भी सीज कर दिया गया है। महिला संचालक को तीन दिन की रिमांड पर ले लिया है।
विज्ञापन


सहायक दवा नियंत्रक मनीष कपूर ने बताया कि यूपी में नकली दवाओं का मामला उजागर होने पर विभाग ने बद्दी की साईपर फार्मा में दबिश दी। कंपनी के पास विभाग का लाइसेंस है। विभाग ने कंपनी में बन रही दवाओं को सीज कर लिया है। कंपनी की महिला प्रबंधक को गिरफ्तार करने के बाद उसे अदालत में पेश किया गया जहां से उसे तीन दिन की रिमांड पर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed