फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Manager, clerk arrested in Jagedi shimla petrol pump scam of 1.30 crores

Petrol Pump Scam: शिमला के जगेड़ी पेट्रोल पंप में 1.30 करोड़ के घोटाले में मैनेजर, लिपिक गिरफ्तार

Fri, 17 Jun 2022 06:30 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Fri, 17 Jun 2022 06:30 PM IST
सार

जगेड़ी हिमफेड पेट्रोल पंप में हुए 1.30 करोड़ रुपये के घोटाले में नामजद मार्केटिंग मैनेजर मूलराज और लिपिक सुनील कुमार को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। दोनों ने शुक्रवार को हाईकोर्ट में जमानत याचिका दायर की थी। 

विज्ञापन
Manager, clerk arrested in Jagedi shimla petrol pump scam of 1.30 crores
गिरफ्तार(सांकेतिक) - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

 हिमाचल प्रदेश में शिमला जिले के उपमंडल ठियोग के जगेड़ी हिमफेड पेट्रोल पंप में हुए 1.30 करोड़ रुपये के घोटाले में नामजद मार्केटिंग मैनेजर मूलराज और लिपिक सुनील कुमार को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। दोनों ने शुक्रवार को हाईकोर्ट में जमानत याचिका दायर की थी। न्यायाधीश विवेक सिंह की ओर से जमानत याचिका खारिज होने के बाद पुलिस ने इन्हें कस्टडी में लिया है।  गौर हो कि ऊपरी शिमला के ठियोग में एकमात्र पंप हुआ करता था। लोगों की परेशानियों को देखते हुए करीब तीन साल पहले हिमफेड ने जगेड़ी के पास पंप खोला। वाहन मालिकों को इस पंप से पेट्रोल और डीजल की सुविधा उपलब्ध होनी लगी। कुछ समय बाद पंप बंद हो गया।

विज्ञापन


लोगों ने जब बंद होने का कारण पूछा तो कर्मियों ने बताया कि तेल की गाड़ी नहीं आई है, लेकिन उस समय इस पंप की विभागीय जांच चल रही थी। हिमफेड ने थाने में इसे लेकर शिकायत दर्ज कराई थी। इसके बाद मामले की जांच शुरू हुई। जांच में हिमफेड के एरिया इंचार्ज ने तीन माह की खाता पड़ताल में पाया कि करीब 1.30 करोड़ रुपये का गबन हुआ है। पुलिस मुख्यालय ने मामले की जांच करने के लिए विशेष जांच दल (एसआईटी) का गठन किया है। एसपी शिमला मोनिका भुटुंगरु की अध्यक्षता में एसआईटी बनाई गई है। एसपी क्राइम वीरेंद्र कालिया, अतिरिक्त एसपी साइबर क्राइम नरवीर सिंह राठौर और डीएसपी सिटी शिमला मंगतराम को सदस्य बनाया गया है।  

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed