फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   Man sets Himself and wife on fire in ghumarwin bilaspur himachal pradesh

पति ने पत्नी और खुद पर पेट्रोल छिड़क कर लगाई आग, दोनों की मौत

Wed, 16 Oct 2019 05:32 PM IST
अरविन्द ठाकुर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, घुमारवीं (बिलासपुर)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, घुमारवीं (बिलासपुर) Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Wed, 16 Oct 2019 05:32 PM IST
विज्ञापन
Man sets Himself and wife on fire in ghumarwin bilaspur himachal pradesh
- फोटो : अमर उजाला

घुमारवीं उपमंडल के तहत पड़ने वाली ग्राम पंचायत सेऊ के गांव भदरोग में दिल दहला देने वाली घटना में एक दंपती की जिंदा जलने से मौत हो गई। इस हादसे में उनकी गोद ली हुई आठ साल की बेटी घायल हो गई। वारदात से पहले पति ने पत्नी की पिटाई की। इसके बाद पेट्रोल डालकर पहले पत्नी और खुद को आग के हवाले कर दिया। 

विज्ञापन


पुलिस के अनुसार रामकृष्ण (43) ने आपसी झगड़े के चलते पहले पत्नी की हथोड़े से पिटाई की और उसके बाद पेट्रोल छिड़ककर खुद और पत्नी को आग के हवाले कर दिया। रामकृष्ण करीब दो महीने बाहर रहने के बाद घर आया था।
विज्ञापन


बुधवार सुबह जब पत्नी कांता दूध लेकर आई तो उसकी किसी बात को लेकर पति से कहासुनी हो गई। इस पर रामकृष्ण ने हथोड़े से कांता देवी के सिर पर वार कर दिया। इससे कांता के सिर पर चोट आई। इस बीच कांता ने गोद ली लड़की को धक्का देकर बाहर निकाल दिया। इससे वह घायल हो गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रामकृष्ण ने अंदर का दरवाजा बंद कर दिया। बच्ची के चीखने की आवाज सुनकर आस-पड़ोस के लोग इकट्ठा हुए और दरवाजे को तोड़कर घर में घुस गए। जहां रामकृष्ण ने पहले ही खुद और पत्नी पर पेट्रोल छिड़का हुआ था और तुरंत माचिस से पत्नी और खुद को आग लगा ली।

लोगों ने तुरंत फायर ब्रिगेड और पुलिस प्रशासन को सूचित किया। लोगों और फायर ब्रिगेड़ की टीम ने आग पर तो काबू पाया, लेकिन दंपती को नहीं बचाया जा सका। घायल बच्ची को 108 एंबुलेंस से सिविल अस्पताल घुमारवीं लाया गया। यहां उसे उपचार देने के बाद घर भेज दिया। डीएसपी राजेंद्र कुमार जसवाल ने बताया कि केस दर्ज कर मामले की गहनता से जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed