{"_id":"6ad8ade6b6196f36c90c7d93","slug":"the-temple-trust-earned-over-rs-113-crore-in-ten-days-bilaspur-news-c-92-1-ssml1001-170397-2026-10-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bilaspur News: दस दिन में मंदिर न्यास को 1.13 करोड़ रुपये से अधिक की आय","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bilaspur News: दस दिन में मंदिर न्यास को 1.13 करोड़ रुपये से अधिक की आय
Thu, 22 Oct 2026 02:47 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
Updated Thu, 22 Oct 2026 02:47 AM IST
विज्ञापन
श्री नयना देवी जी में दर्शनों के लिए कतार में खड़े श्रद्धालु। स्रोत: श्रद्धालु
साढ़े तीन लाख श्रद्धालुओं ने किए माता श्री नयना देवी जी के दर्शन
हवन-पूजन और पूर्णाहुति के साथ संपन्न हुआ नवरात्र मेला
संवाद न्यूज एजेंसी
श्री नयना देवी जी (बिलासपुर)। विश्वविख्यात शक्तिपीठ श्री नयना देवी जी में शारदीय नवरात्र हवन-पूजन और पूर्णाहुति के साथ संपन्न हो गए। दस दिवसीय नवरात्र मेले के दौरान करीब 3.15 लाख श्रद्धालुओं ने माता रानी के दर्शन किए। इस दौरान मंदिर न्यास को 1,13,03,958 रुपये की आय हुई। भारी भीड़ के बावजूद मेला शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ और कोई अप्रिय घटना सामने नहीं आई।
बुधवार को 12 हजार श्रद्धालुओं ने माता के दरबार में शीश नवाया।
नवरात्र के दौरान देश के विभिन्न क्षेत्रों से पहुंचे श्रद्धालुओं ने विधिवत पूजा-अर्चना कर माता रानी का आशीर्वाद लिया। अंतिम दिन मंदिर में हवन-पूजन किया गया और पूर्णाहुति के साथ धार्मिक अनुष्ठानों का समापन हुआ। हवन में मंदिर के अधिकारियों, कर्मचारियों और पुजारियों ने भाग लिया।
मेले के दौरान श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा के लिए मंदिर न्यास के साथ पुलिस, जल शक्ति विभाग, बिजली बोर्ड, परिवहन विभाग, लोक निर्माण विभाग और नगर परिषद ने व्यवस्थाएं संभालीं। मंदिर न्यास के अध्यक्ष एवं एसडीएम धर्मपाल चौधरी की अगुवाई में मेले का संचालन किया गया। मंदिर अधिकारी चतर सिंह रनौत और अकाउंट ऑफिसर मनीष ने भी व्यवस्थाओं का जायजा लिया। नवरात्र के दौरान मंदिर न्यास की ओर से भजन संध्याओं का आयोजन किया गया, जिनमें श्रद्धालुओं ने भाग लेकर माता रानी का गुणगान किया।
विज्ञापन
मंदिर के पुजारी प्रवेश शर्मा ने बताया कि शारदीय नवरात्र हवन-पूजन और पूर्णाहुति के साथ संपन्न हो गए। उन्होंने कहा कि इस दौरान श्रद्धालुओं ने माता के दर्शन कर आशीर्वाद प्राप्त किया।