{"_id":"6ad8a9fb54184cc36e092608","slug":"ranji-trophy-mumbai-defeats-himachal-by-an-innings-and-97-runs-bilaspur-news-c-92-1-bls1001-170387-2026-10-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bilaspur News: रणजी मैच में मुंबई ने हिमाचल को पारी और 97 रन से हराया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bilaspur News: रणजी मैच में मुंबई ने हिमाचल को पारी और 97 रन से हराया
Thu, 22 Oct 2026 01:31 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
Updated Thu, 22 Oct 2026 01:31 AM IST
विज्ञापन
लुहणू मैदान में विकेट लेने के बाद जश्न मनाता मुंबई का गेंदबाज। संवाद
- चौथे दिन 291 रन पर सिमटी हिमाचल की दूसरी पारी, सरफराज बने प्लेयर ऑफ द मैच
- पहली पारी में मुंबई के तुषार देशपांडे ने चार, दूसरी में मोहित अवस्थी ने चटकाए पांच विकेट
संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। लुहणू क्रिकेट स्टेडियम में खेले गए रणजी ट्रॉफी के मुकाबले में मुंबई ने हिमाचल प्रदेश को एक पारी और 97 रन से करारी शिकस्त दे दी। मुंबई की जीत में सरफराज खान ने अहम भूमिका निभाई। उन्होंने पहली पारी में 154 रन बनाए, जिसके लिए उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया। मुंबई ने आठ विकेट के नुकसान पर 528 रन बनाकर पारी घोषित की थी। जवाब में हिमाचल प्रदेश की पहली पारी 140 रन पर सिमट गई, जबकि दूसरी पारी में टीम 291 रन ही बना सकी।
पहली पारी में मुंबई के तुषार देशपांडे ने चार और दूसरी पारी में मोहित अवस्थी ने पांच विकेट चटकाए। चौथे दिन हिमाचल ने दूसरी पारी में तीन विकेट पर 144 रन से आगे खेलना शुरू किया। कप्तान पुखराज मान 38 और वैभव काल्टा 21 रन बनाकर नाबाद थे। टीम को दोनों से बड़ी साझेदारी की उम्मीद थी, लेकिन 163 रन के स्कोर पर पुखराज 50 रन बनाकर आउट हो गए। इसके बाद आकाश वशिष्ठ भी ज्यादा देर नहीं टिके और हिमाचल ने 186 रन पर पांचवां विकेट गंवा दिया।
वैभव काल्टा ने 63 रन बनाकर एक छोर संभाले रखा, लेकिन 237 रन के कुल स्कोर पर उनका विकेट गिर गया। इसके बाद निचले क्रम के बल्लेबाज भी ज्यादा देर तक नहीं टिक सके। नितिन ने 19 और आर्यमान ने 29 रन बनाए। पूरी टीम 291 रन पर आउट हो गई और मुंबई ने मुकाबला अपने नाम कर लिया। इससे पहले हिमाचल की पहली पारी तुषार देशपांडे की घातक गेंदबाजी के सामने 140 रन पर सिमट गई थी। तुषार ने चार विकेट झटके। इसके जवाब में मुंबई ने आठ विकेट पर 528 रन बनाकर पारी घोषित की और 388 रन की बढ़त हासिल की। कप्तान सिद्धेश लाड ने 87, मुशीर खान ने 57 और आकाश आनंद ने 58 रन बनाए।
विज्ञापन
फॉलोऑन खेलने उतरी हिमाचल की दूसरी पारी में इन्नेश महाजन ने 37 रन बनाए। कप्तान पुखराज मान और वैभव काल्टा ने अर्धशतक जड़कर टीम को संभालने का प्रयास किया, लेकिन मुंबई के गेंदबाजों ने नियमित अंतराल पर विकेट लेकर हिमाचल की वापसी की उम्मीदें खत्म कर दीं।