{"_id":"570a82484f1c1bd961c810c8","slug":"man-killed-by-stray-bull-in-bilaspur","type":"story","status":"publish","title_hn":"पेंशन लेने जा रहे पूर्व सैनिक पर सांड ने किया हमला, मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पेंशन लेने जा रहे पूर्व सैनिक पर सांड ने किया हमला, मौत
ब्यूरो/अमर उजाला, बरठीं (बिलासपुर)
Updated Sun, 10 Apr 2016 10:11 PM IST
विज्ञापन
जय किशन को आईजीएमसी शिमला रेफर किया गया लेकिन उनकी मौत हो गई।
- फोटो : डेमो पिक
सांड के हमले में बैंक से पेंशन लेने जा रहे चढोल के पूर्व सैनिक जय किशन (78) की मौत हो गई। सांड ने जय किशन पर बाजार में हमला किया।
विज्ञापन
लोग लहूलुहान जय किशन को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बरठीं ले गए, जहां से उन्हें जिला अस्पताल बिलासपुर रेफर किया गया। हालत में सुधार न होता देख बिलासपुर से जय किशन को आईजीएमसी शिमला रेफर किया गया लेकिन उनकी मौत हो गई।
विज्ञापन
इससे पहले बिलासपुर जिला में सांडों के हमले में करीब पांच लोगों की मौत हो चुकी है जबकि एक दर्जन से अधिक लोग गंभीर घायल हो चुके हैं। प्रशासन अब भी कोई कदम नहीं उठा रहा।
विज्ञापन
प्रदेश हाईकोर्ट हर जिला में पंचायत से लेकर नगर परिषद क्षेत्रों में गोसदन बनाने के आदेश दे चुका है लेकिन इन आदेशों की सरेआम अवहेलना हो रही है।