फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   man injured in a bear attack at dalhousie chamba

जान बचाने के लिए भालू से भिड़ गया व्यक्ति

Tue, 14 Aug 2018 11:48 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, डलहौजी (चंबा)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, डलहौजी (चंबा) Updated Tue, 14 Aug 2018 11:48 AM IST
विज्ञापन
man injured in a bear attack at dalhousie chamba

डलहौजी के पंजपुला मार्ग पर सोमवार सुबह सतधारा में एक व्यक्ति पर जंगली भालू ने हमला कर दिया। मगर व्यक्ति ने हिम्मत नहीं हारी और वह भालू से भिड़ गया। व्यक्ति ने भालू के मुंह को दोनों हाथों से दबोच लिया।

विज्ञापन


भालू ने बहुत कोशिश की, लेकिन वो इस बहादुर व्यक्ति के पंजों से अपने मुंह को नहीं छुड़ा सका और अपने नुकीले पंजों से व्यक्ति पर हमला करता रहा। इस बीच व्यक्ति ने शोर मचाना शुरू कर दिया। उसकी चीख पुकार सुनकर आसपास के लोग वहां पहुंच गए।
विज्ञापन


लोगों की भीड़ को देख भालू व्यक्ति को छोड़कर वहां से भाग गया। जानकारी के अनुसार धर्मचंद निवासी लोहाली बेटे की दुकान की ओर जा रहा था। बीच रास्ते में उसके ऊपर भालू ने हमला कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


भालू के हमले में उसे काफी चोटें आई हैं। घटना के बाद घायल व्यक्ति को उपचार के लिए नागरिक अस्पताल डलहौजी ले जाया गया। जहां पर उसे तुरंत उपचार दिया गया।

भालू के हमले में धर्म चंद के मुंह, बाजू और टांगों में चोटें आई हैं। एसएमओ इंचार्ज डॉ. नवदीप राठौड़ ने बताया कि घायल व्यक्ति का तुरंत उपचार किया गया। अब उसकी हालत खतरे से बाहर है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed