फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Man in home quarantine died in hamirpur covid 19 sample taken for testing

होम क्वारंटीन में रह रहे अधेड़ की मौत, कोविड सैंपल लेकर जांच को भेजा

Sun, 10 May 2020 05:41 PM IST
अरविन्द ठाकुर अमर उजाला नेटवर्क, भोरंज (हमीरपुर)
अमर उजाला नेटवर्क, भोरंज (हमीरपुर) Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Sun, 10 May 2020 05:41 PM IST
विज्ञापन
Man in home quarantine died in hamirpur covid 19 sample taken for testing
सांकेतिक तस्वीर

उपमंडल में 11 दिन से होम क्वारंटीन एक अधेड़ की मौत हो गई है। संबंधित व्यक्ति कैंसर का मरीज था। दिल्ली स्थित एक अस्पताल में बीमारी के इलाज को गया था। लॉकडाउन के कारण दिल्ली में बेटी के पास रह रहा था। कर्फ्यू पास लेकर 29 अप्रैल को दिल्ली से हमीरपुर लौटा था। हॉटस्पॉट राज्य से आने के चलते उसे पर होम क्वारंटीन में रहने को कहा गया था। होम क्वारंटीन के दौरान संबंधित व्यक्ति की मौत हो गई। मृतक की पहचान संतोष वर्मा (67) गांव सुंगरवाड़ डाकघर टिक्करी मिन्हासा तहसील भोरंज, हमीरपुर के रूप में हुई है।

विज्ञापन


चिकित्सकों की मानें तो संबंधित व्यक्ति फेफड़े के कैंसर की बीमारी से ग्रस्त था कैंसर आखिरी स्टेज में होने के चलते डॉक्टरों ने उन्हें घर जाने को कहा था। हालात थोड़े ठीक हुए तो कर्फ्यू पास बनवाकर 29 अप्रैल को वापस आ गया था। दिल्ली से लौटने के बाद होम क्वांरटीन में 10 मई को सुबह लगभग 8 बजे मौत हो गई।
विज्ञापन


लोगों व परिजनों ने स्वास्थ्य विभाग को इसकी सूचना दी। विभाग ने एहतियात के तौर पर रविवार करीब 10 बजे मृत व्यक्ति के सैंपल लेकर जांच को भेजे हैं। उधर, सिविल अस्पताल भोरंज के बीएमओ डॉ. ललित कालिया ने बताया कि लंग्स कैंसर से व्यक्ति की मौत हुई है। एहतियात के तौर पर व्यक्ति के सैंपल जांच को भेजे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed