फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Man-eating Leopard shot that killed innocent.

मारा गया मासूम की जान लेने वाला 'आदमखोर'

Sat, 18 Apr 2015 10:49 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, शिमला
ब्यूरो/ अमर उजाला, शिमला Updated Sat, 18 Apr 2015 10:49 PM IST
विज्ञापन
Man-eating Leopard shot that killed innocent.

रामपुर के खनेरी में ढाई वर्ष की मासूम को बेरहमी से मौत के घाट उतारे वाले नरभक्षि तेंदुए को शूटरों ने मार गिराया है। कई दिनों की जदोजहद के बाद तेंदुए को शुक्रवार को गोली मार दी गई।

विज्ञापन


वन विभाग ने पहले ही तेंदुए को नरभक्षि घोषित करते हुए मारने के आदेश दे दिए थे। इसके बाद से ही शूटर संभावित स्थानों और आसपास के जंगलों में तेंदुए की तलाश्ा कर रहे थे।
विज्ञापन


शुक्रवार को जब शूटर तेंदुए की तलाश कर रहे थे तो इसी दौरान रामपुर से कुछ किलोमीटर दूर पशाड़ क्षेत्र में मृग नाले के समीप तेंदुए को देखा गया।

इसी दौरान शूटरों ने उसे गोली मारकर मौत के घाट उतार दिया। तेंदुए को पकड़ने के लिए कई पिंजरे भी वन विभाग ने लगाए थे। मगर वह इतना चालाक था कि किसी भी पिंजरे में नहीं फंसा। तेंदुए को मारने के लिए परवाणु से टीम को बुलाया गया था। इसके शूटर आशीष दास गुप्ता ने तेंदुए को मारने में सफलता हासिल की है।
विज्ञापन
विज्ञापन


वन विभाग के अनुसार मौके से उठाए गए पंजों के निशान और सबूतों से पता चलता है कि यह वही तेंदुआ था जिसने कुछ दिन पहले खनेरी में बच्ची को मौत के घाट उतारा था। मारे गए तेंदुए का वजन करीब 40 किलो वजनी बताया जा रहा है। यह नर तेंदुआ था।

मां के सामने ही मासूम को उठा ले गया तेंदूआ

Man-eating Leopard shot that killed innocent.

शिमला जिले के रामपुर उपमंडल मुख्यालय के नजदीक खनेरी से 11 अप्रैल शुक्रवार रात नौ बजे एक आदमखोर तेंदुआ घर के बरामदे से साढ़े तीन साल की बच्ची को मां की आंखों के सामने से उठाकर ले गया।

रातभर तलाशी अभियान के बाद शनिवार सुबह घर से 500 मीटर दूर जंगल में मासूम बच्ची का क्षत-विक्षत शव मिला। सिर धड़ से अलग कुछ दूरी पर पड़ा हुआ था।

पुलिस के अनुसार शुक्रवार रात 9 बजे रचोली पंचायत के खनेरी निवासी भागू देवी पत्नी राकेश कुमार अपनी साढ़े तीन साल की बेटी रिया के साथ शौचालय जाने के लिए जैसे ही कमरे से बाहर निकली तो पहले से ही घात लगाकर बैठा तेंदुआ उसे पलभर में उठाकर ले गया।

घर में चीख पुकार और अफरातफरी मच गई। पुलिस और वन विभाग को सूचना दी गई। स्थानीय लोग एकत्रित हुए और पुलिस और वन विभाग के कर्मचारियों के साथ टीमें बनाकर आसपास का चप्पा-चप्पा छान मारा। परिजन रात पर रिया को तलाशते रहे। शनिवार सुबह नौ बजे 500 मीटर दूर जंगल में बच्ची का क्षत-विक्षत शव समीप के ही जंगल में पाया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed