{"_id":"2531d3bb503cb2f45c563b8cf97d1bb9","slug":"man-died-in-kinnaur-due-to-fire-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मालिक का बगीचा जलने से बचाने को दे दी जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मालिक का बगीचा जलने से बचाने को दे दी जान
ब्यूरो/अमर उजाला, सांगला (किन्नौर)
Updated Sun, 22 Mar 2015 05:33 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भावानगर की छोटा कंबा पंचायत में सेब बगीचे में लगी आग को बुझाते समय उसकी रखवाली के लिए रखा मजदूर बुरी तरह से झुलस गया। शनिवार रात को उसे आईजीएमसी शिमला लाया जा रहा था, लेकिन बीच रास्ते में ही नारकंडा के पास उसने दम तोड़ दिया।
विज्ञापन
अपने मालिक का बगीचा जलने से बचाने के लिए नेपाली मजदूर का जान दे देने की हर कोई सराहना तो कर रहा है, लेकिन उसके जाने का दुख भी है। पुलिस के अनुसार प्रेम कुमार (35) निवासी नेपाल किन्नौर के छोटा कंबा गांव में जवाहर लाल के घर में काम करता था।
विज्ञापन
शुक्रवार को छोटा कंबा के दोखंग में बगीचे में लगी आग को बुझाते समय बुरी तरह से झुलस गया। जवाहर लाल के फोन कर 108 एंबुलेंस को सूचना दी और उसे खनेरी अस्पातल पहुंचाया। शनिवार को यहां से गंभीर हालत में उसे आईजीएमसी शिमला रेफर किया, लेकिन प्रेम कुमार ने बीच रास्ते में नारकंडा में दम तोड़ दिया।
विज्ञापन
एसपी किन्नौर राहुल नाथ ने हादसे की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि पोस्टमार्टम के बाद शव को जवाहर लाल नेगी को सौंप दिया है। पुलिस केस दर्ज कर छानबीन में जुट गई है।