फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Man commited suicide after being blackmailed

डांसर ने ब्लैकमेल कर मांगे 15 लाख, युवक ने उठाया खौफनाक कदम

Mon, 19 Mar 2018 10:26 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, कुल्लू
अमर उजाला ब्यूरो, कुल्लू Updated Mon, 19 Mar 2018 10:26 AM IST
विज्ञापन
Man commited suicide after being blackmailed

महिला डांसर ने ब्लैकमेल कर 15 लाख मांगे तो परेशान होकर युवक ने खौफनाक कदम उठा लिया। हिमाचल प्रदेश के कुल्लू जिले की धार्मिक नगरी मणिकर्ण में पंजाब के एक पर्यटक ने गेस्ट हाउस की छत से कूदकर जान दे दी।

विज्ञापन


आत्महत्या से पहले पर्यटक ने सुसाइड नोट छोड़ा है, जिसमें पंजाब की ही एक महिला डांसर पर ब्लैकमेल कर पंद्रह लाख रुपये मांगने का आरोप लगाया है। पुलिस ने केस दर्जकर छानबीन शुरू कर दी है। 
विज्ञापन


मृतक युवक की पहचान 34 वर्षीय सुखविंद्र सिंह, पुत्र बलवीर सिंह निवासी बह तहसील समराला जिला लुधियाना पंजाब के रूप में हुई है। सुसाइड नोट में सुखविंद्र ने अपनी मां, पत्नी और बेटे से माफी मांगी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


साथ ही फोन को उनकी पत्नी को देने की बात कही है, जिसमें ब्लैकमेल करने वाली महिला की हर करतूत कैद है। पुलिस ने सुखविंद्र के परिजनों को सूचना दे दी है और उनके आने पर ही शव का पोस्टमार्टम करवाया जाएगा।

फोन में महिला की हर करतूत कैद

Man commited suicide after being blackmailed

पुलिस के अनुसार सुखविंद्र चार-पांच दिन पहले ही मणिकर्ण के इस गेस्ट हाउस में आया था और शनिवार से यहां ठहरा हुआ था। लेकिन रविवार सुबह जब गेस्ट हाउस के कर्मचारियों ने सुखविंद्र का शव लहूलुहान अवस्था में गेस्ट हाउस की दीवार के साथ पड़ा पाया तो इसकी सूचना मणिकर्ण पुलिस को दी गई।

वहीं जांच के लिए कुल्लू से भी पुलिस की एक टीम मौके के लिए भेजी गई। पुलिस ने घटनास्थल की जांच की तो मृतक के पास एक सुसाइड नोट बरामद हुआ है जिसे पंजाबी में लिखा गया है। इसमें पंजाब की एक महिला द्वारा उसे ब्लैकमेल करने का आरोप लगाया है।

सुसाइड नोट में युवक ने लिखा है कि महिला उसे उसके फोटो होने के नाम पर ब्लैकमेल कर रही थी, जिससे तंग आकर उसने यह कदम उठाया है। एएसपी कुल्लू एनएस नेगी ने कहा कि पुलिस ने गेस्ट हाउस के कर्मचारियों के अलावा आसपास के अन्य लोगों से भी पूछताछ की है। उन्होंने कहा कि परिजनों के आने पर आगामी कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed