फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Man claiming to be CBI officer nabbed in nahan himachal

Himachal: खुद को सीबीआई का अफसर बताने वाला शख्स गिरफ्तार, डीएसपी का दोस्त बताकर दे रहा था नौकरी का झांसा

Fri, 08 Jul 2022 09:09 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, नाहन (सिरमौर)
संवाद न्यूज एजेंसी, नाहन (सिरमौर) Published by: Krishan Singh Updated Fri, 08 Jul 2022 09:09 PM IST
सार

पुलिस जांच में यह बात भी सामने आई है कि हिमाचल प्रदेश के सिरमौर में भी उक्त व्यक्ति ने कई लोगों के साथ ठगी की है। पुलिस आरोपी से कड़ी पूछताछ कर रही है। 

विज्ञापन
Man claiming to be CBI officer nabbed in nahan himachal
नौकरी का झांसा देने वाला(गिरफ्तार) - फोटो : amar ujala

विस्तार

खुद को सीबीआई का अफसर बताकर नौकरी का झांसा देने वाले एक व्यक्ति को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस जांच में यह बात भी सामने आई है कि हिमाचल प्रदेश के सिरमौर में भी उक्त व्यक्ति ने कई लोगों के साथ ठगी की है। पुलिस आरोपी से कड़ी पूछताछ कर रही है। गुरुवार को जसवंत सिंह पुत्र सालकुराम निवासी जरग ने पुलिस थाना रेणुकाजी में शिकायत दर्ज करवाई थी। पुलिस को दी शिकायत में बताया गया कि एक अजनबी व्यक्ति खुद को सीबीआई अफसर बताते हुए अपना नाम खुशाल शर्मा बता रहा है। उसकी बहन को आरोपी ने ददाहू में पुलिस विभाग में नौकरी दिलवाने का आश्वासन देकर बुलाया। शिकायतकर्ता ने इस व्यक्ति की गाड़ी का नंबर सीएच04ए-7229 भी बताया। 

विज्ञापन


    पुलिस के मुताबिक शिकायतकर्ता को इस शख्स पर शक था कि वह व्यक्ति खुद को सीबीआई का ऑफिसर बता रहा है, वह झूठा है और लोगों को नौकरी दिलवाने के नाम पर झांसा देकर ठग रहा है। इस शिकायत पर पुलिस ने थाना रेणुकाजी में भादंसं की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया। इसके बाद पुलिस ने उक्त व्यक्ति को गिरफ्तार किया जिसकी असल पहचान हेमराज पुत्र दीपराम निवासी बलग पंचकूला (हरियाणा) के तौर पर हुई। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर उसकी गाड़ी को भी कब्जे में लिया है।
विज्ञापन


 पुलिस जांच में यह तथ्य भी सामने आया कि आरोपी खुद को सीबीआई का अफसर और डीएसपी संगड़ाह शक्ति सिंह का दोस्त बताकर संगड़ाह और ददाहू के आसपास के इलाके के लोगों को बेवकूफ बना रहा था। इस आरोपी ने राजगढ़ क्षेत्र में भी दो से तीन लोगों को नौकरी का झांसा देकर पैसे ऐंठे हैं।  डीएसपी संगड़ाह शक्ति सिंह ने बताया कि आरोपी को नाहन अदालत में पेश किया जाएगा, जहां से पुलिस रिमांड लेकर उससे और अधिक गहनता से पूछताछ की जाएगी कि उसने और कितने लोगों को अपने सांझे में फंसाकर पैसे ऐंठे हैं। पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed