फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Man beaten-up by CM OSD Sishu Pal Dharma relaitives

सीएम के ओएसडी के भांजे की गुंडागर्दी, व्यक्ति को पीट-पीटकर अधमरा किया, तोड़ दी टांग

Fri, 18 May 2018 11:23 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Updated Fri, 18 May 2018 11:23 AM IST
विज्ञापन
Man beaten-up  by CM OSD Sishu Pal Dharma relaitives

सीएम के ओएसडी के भांजे की गुंडागर्दी सामने आई है। मामला शिमला के कुमारसैन का है। कुमारसैन के लाठी गांव में कुछ युवकों ने एक व्यक्ति को पीट-पीटकर अधमरा कर दिया। व्यक्ति की एक टांग और एक बाजू तोड़ दी है। टांग में दो प्लेटें पड़ी हैं। आरोप है कि मारपीट में शामिल युवकों में सीएम के ओएसडी शिशुपाल धर्मा का भांजा भी है।

विज्ञापन


मारपीट करने वाले सभी युवकों के खिलाफ केस दर्ज कर दिया गया है। पीड़ित परिवार का कहना है कि राजनीतिक दबाव के चलते कुमारसैन पुलिस आरोपियों को गिरफ्तार नहीं कर रही है और उन्हें आरोपियों से भविष्य में भी जान का खतरा है। हालांकि, कुमारसैन थाना में युवकों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन


पीड़ित परिवार बीपीएल से संबंधित बताया जा रहा है। युवकों ने दबंगई दिखाते हुए पहले पीड़ित के स्कूटर को टक्कर मारी और उल्टा उस पर ही धौंस दिखाते हुए टूट पड़े। कातिलाना हमले में एक टांग और बाजू तोड़ दी। फिर फरार हो गए। पीड़ित राजेंद्र शर्मा का आईजीएमसी में इलाज चल रहा है। इतने पर भी कहर नहीं रुक रहा और अब कॉल कर दबंग जान से मारने की धमकी दे रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

फोन कर कहा... सांस लेना तक कर दूंगा मुश्किल

Man beaten-up  by CM OSD Sishu Pal Dharma relaitives

आरोपी .. भद्दी गालियों के साथ बात की शुरूआत करता है ........ चोरियां की हमने बोला किसी के पास ..तेरा बाप हमारे ऊपर केस कर रहा है, हें गेंढे तू तो जीना छड़ दे न तू तो छोड़ ये ख्वाब... पर अपने बाप को भी ये बोल देना न तू आजा बोलना ऊपर 

दूसरी तरफ से.... कहां?
आरोपी ...यहां बे घर और कहां, थाने में जाना न और हमारे को करना अंदर उसको बोलना ढंग से करना ..हम जाएंगे अंदर, तेरे मर्डर में, तेरे बाप के अटेंपट टू मर्डर में जाएंगे अंदर, क्योंकि मर्डर केस कर रहा है हमारे ऊपर ...पंडितों अभी कहां देखे तुमने राजपूत.... तुम्हारा जीना नहीं किया अगर मुश्किल तो मैं एक बाप की औलाद नहीं, सांस लेना तक मुश्किल कर दूंगा तुम्हारा ...घुस रही है दिमाग में बात की नहीं घुस रही है..

पीड़ित परिवार का आरोप : ओएसडी का भांजा भी आरोपी 
पीड़ित की पत्नी साधना शर्मा ने कहा कि 12 मई को उसके पति राजेंद्र शर्मा दुकान से लौट रहे थे। आरोपियों ने उन्हें कार से टक्कर मारकर स्कूटर से नीचे गिराया। इस पर राजेंद्र शर्मा ने आरोपियों को समझाया और घर की तरफ चल पड़े लेकिन आरोपियों ने कार आगे से मोड़ी और पीछे आ गए।

मारपीट करने के बाद धक्का देकर सीढ़ियों से घर के आंगन में गिरा दिया। आंगन में आकर फिर से मारपीट शुरू कर दी। मारपीट में सीएम के ओएसडी का भांजा भी था। कुमारसैन पुलिस की तरफ से भी हमें कोई सहयोग नहीं मिला। राजनीतिक दबाव की वजह से चारों आरोपियों को गिरफ्तार नहीं किया गया। हमें प्रताड़ित किया जा रहा है और भविष्य में इन युवकों से खौफ है। पुलिस प्रशासन से मांग है कि चारों आरोपियों को जल्द गिरफ्तार किया जाए। 

कुमारसैन थाना में दर्ज हुई एफआईआर: एसपी
पुलिस अधीक्षक ओमापति जमवाल ने कहा कि इस मामले में थाना कुमारसैन में एफआईआर दर्ज की गई है। अगर अभी भी आरोपी पीड़ित परिवार को धमकी दे रहे हैं तो वह इसकी शिकायत पुलिस से करें। आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

पीड़ित की पत्नी बोली, मामले पर राजनीतिक दबाव

Man beaten-up  by CM OSD Sishu Pal Dharma relaitives

कुमारसैन के लाठी गांव में मारपीट में जख्मी राजेंद्र शर्मा बीपीएल परिवार से संबंध रखता है। ऑपरेशन में अब तक करीब डेढ़ लाख रुपये खर्चा आ चुका है। आगे के इलाज के लिए गरीब परिवार के हाथ खड़े हो गए हैं। परिवार पूरी तरह से कर्जे में डूब चुका है। घायल की पत्नी ने आरोप लगाया है कि मामले में राजनीतिक दबाव है। पुलिस भी आरोपियों को गिरफ्तार नहीं कर पाई है। 

साधना शर्मा ने बताया कि बारह मई की दोपहर को यह घटना हुई थी। देर रात सिविल अस्पताल कुमारसैन से आईजीएमसी रेफर किया। इमरजेंसी में आने पर डॉक्टरों ने कह दिया कि इनका ऑपरेशन होगा। राजेंद्र शर्मा की पत्नी का कहना है कि कर्जा लेकर ऑपरेशन करवाया है।
 
महिला का कहना है कि इस घटना का सबसे ज्यादा असर बेटे पर पड़ा है। बेटा दिव्यांग है और चलने फिरने में असमर्थ है। पिता ही बेटे का पूरा ख्याल रखते हैं। उसे स्कूल से लाना और छोड़ने की सारी जिम्मेदारी उन्हीं के कंधों पर है। अब बेटे की जिम्मेवारी उसके दादा संभाल रहे हैं। बुजुर्ग होने के कारण बेटे का सही तरीके से ख्याल रख पाना संभव नहीं है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed