फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   man arrested in shimla climbed on statue of lieutenant General Daulat Singh

शिमला के रिज मैदान में ले. जनरल दौलत सिंह की प्रतिमा पर चढ़ गया युवक

Mon, 01 Jul 2019 01:12 PM IST
अरविन्द ठाकुर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Mon, 01 Jul 2019 01:12 PM IST
विज्ञापन
man arrested in shimla climbed on statue of lieutenant General Daulat Singh
- फोटो : अमर उजाला

राजधानी के ऐतिहासिक रिज मैदान में एक युवक जनरल लेफ्टिनेंट दौलत सिंह की प्रतिमा पर चढ़ गया और इसे तोड़ दिया। युवक की पहचान लोकेश चंद (29) मंडी के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस के मुताबिक आरोपी युवक अपने कुछ साथियों के साथ पेपर देने सोलन जा रहा था। शनिवार रात वह शहर के एक होटल में ठहरे हुए थे।

विज्ञापन


रविवार सुबह करीब छह बजे आरोपी युवक होटल से रिज मैदान पर पहुंचा। कुछ देर बाद वह दौलत सिंह पार्क में घुस गया और ले. दौलत सिंह की प्रतिमा पर चढ़ गया। इसके बाद वह जोर-जोर से चिल्लाने लगा। मौके पर मौजूद लोगों की भीड़ जमा हो गई। इस दौरान कुछ पुलिस कर्मी और अधिकारी पार्क में पहुंचे। आरोपी को प्रतिमा से नीचे उतरने को कहने लगे।

विज्ञापन

इस बीच दो पुलिस कर्मी पीछे से जैसे ही उसे उतारने के लिए चढ़ने लगे तो उसने एक पुलिस कर्मी के मुंह पर लात मार कर नीचे गिरा दिया। इसके बाद दूसरी ओर से चढ़ रहे पुलिस कर्मी के मुंह पर भी दूसरी लात मारी। इस दौरान अफरातफरी मच गई और आरोपी लड़खड़ा कर नीचे गिरा और प्रतिमा भी जमीन पर पहुंच गई। इसके बाद पुलिस ने आरोपी को दबोचा तो वह मारपीट करने लगा।

बड़ी मुश्किल से इसे दबोचा गया। इस बीच प्रतिमा को पहले पार्क में पेड़ के नीचे रखा गया और फिर इसे पुराने स्थान में लगाया गया। इसी बीच आरोपी को बड़ी मुश्किल के बाद पुलिस की गाड़ी में डाला गया। पुलिस इसे पकड़कर थाने ले गई। डीएसपी हेडक्वार्टर प्रमोद शुक्ला ने बताया कि आरोपी मानसिक रूप से बीमार है। इसे उपचार के लिए अस्पताल भेज दिया है।

शहीद के नाम पर रखा है पार्क का नाम
8 मई 1961 से 22 नवंबर 1963 तक लेफ्टिनेंट जनरल दौलत सिंह वेस्टर्न कमांड आर्मी के प्रमुख थे। नवंबर 1963 में जम्मू कश्मीर के पूंछ क्षेत्र में एक हादसे में इनकी मौत हुई थी। अप्रैल 1964 में राज्य सरकार ने दौलत सिंह की शिमला में दी गई सेवाओं की याद में पार्क बनाया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed