फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   malka dal stock malka dal stock

Shimla News: शहर के राशन डिपुओं में मलका दाल का स्टॉक खत्म

Sun, 16 Mar 2025 11:55 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 16 Mar 2025 11:55 PM IST
विज्ञापन
malka dal stock malka dal stock
एपीएल परिवारों की बढ़ीं मुश्किलें, मिला आधा राशन
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
शिमला। शहर के डिपुओं में रविवार को राशन लेने आए लोगों को मलका की दाल नहीं मिल पाई। अधिकांश डिपुओं में सुबह के वक्त एपीएल परिवारों को मिलने वाली यह दाल खत्म हो गई। ऐसे में लोगों को चना की दाल के दो पैकेट दिए गए।

राजधानी शिमला में करीब 26 हजार से अधिक राशन कार्ड उपभोक्ता हैं। ये उपभोक्ता शहर के 40 से अधिक राशन डिपुओं से राशन की खरीदारी करते हैं। रविवार को अवकाश के चलते राशन डिपुओं में लोगों की काफी भीड़ थी। लोअर बाजार, लक्कड़ बाजार, संजौली समेत आसपास के राशन डिपुओं में एपीएल परिवारों को मलका की दाल नहीं दी गई। हालांकि कई लोगों ने चना डबल देने की मांग की। वहीं डिपो संचालकों ने उन्हें डबल कोटा दिया। ऐसे लोग जिन्होंने ऐसा नहीं किया उन्हें अधूरा राशन लेकर लौटना पड़ा। कृष्णानगर से आई रुपाली और लक्कड़ बाजार के दर्शन ने बताया कि एपीएल परिवारों को मलका की दाल नहीं मिल रही है। हालांकि इसके विपरीत माश और चना दाल मिल रही है। ऐसे में अब उन्हें बाजारों से इस दाल की महंगी दरों पर खरीदारी करनी होगी। उन्होंने बताया कि संचालकों ने यह नहीं बताया है कि कब यह दाल आएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed