फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Malana Fire in Malana Kullu : efforts to douse blaze in malana village

भीषण अग्निकांड: 40 घंटे बाद भी सुलगता रहा मलाणा गांव

Thu, 28 Oct 2021 05:12 PM IST
अरविन्द ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Thu, 28 Oct 2021 05:12 PM IST
सार

ऐतिहासिक मलाणा गांव में 40 घंटे बाद गुरुवार को भी कई घरों में आग सुलगती रही। भीषण आग से प्रभावित हुए गांव के लोग घरों की राख में सामान ढूंढ रहे हैं। 

विज्ञापन
Malana Fire in Malana Kullu : efforts to douse blaze in malana village
मलाणा गांव में मकान में लगी आग। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

ऐतिहासिक मलाणा गांव में आग से 17 मकान और एक दुकान जलकर राख हो गए हैं। 40 घंटे बाद गुरुवार को भी कई घरों में आग सुलगती रही। आग बुझाने के लिए अग्निशमन विभाग की टीम सुबह से शाम तक स्थानीय लोगों के साथ डटी रही। भीषण आग से प्रभावित हुए गांव के लोग घरों की राख में सामान ढूंढ रहे हैं।

विज्ञापन


जिंदगी भर की कमाई के साथ सिर से छत छिनने से ग्रामीणों को भविष्य की चिंता सताने लगी है। ग्रामीणों को विश्वास नहीं हो रहा कि एकाएक उनका सब कुछ जल गया है। पुरुष और महिलाओं को अपने छोटे बच्चों और बुजुर्गों की चिंता सताने लगी है।
विज्ञापन


पीड़ित नामो देवी, बही राम, गयाहरी देवी, सोभी देवी, सही राम और मगडू राम ने कहा कि सपने में भी नहीं सोचा था कि वे खुले आसमान के तले आ जाएंगे। ग्रामीणों ने अपने घरों को बचाने का भरपूर प्रयास किया, लेकिन कुछ भी नहीं बचा पाए। कहा कि आग की चिंगारी गुरुवार तक सुलग रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसे बुझाने में अग्निशमन विभाग के कर्मचारी दिनभर लगे रहे। प्रभावित महिलाएं राख के ढेर को बार-बार निहार रही हैं। मलाणा पंचायत के उपप्रधान रामजी ने कहा कि गांव के लोग सदमे में हैं। किसी को भी हादसे को लेकर समझ नहीं आ रहा है। अग्निशमन विभाग कुल्लू के अधिकारी दुर्गा सिंह ने कहा कि विभाग की एक टीम अभी भी मलाणा गांव में है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed