फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Malana fire: 57 affected families spent Cold night at relatives' house

मलाणा अग्निकांड: आठ हजार फीट की ऊंचाई पर रिश्तेदारों के घर कटी 57 परिवारों की सर्द रात

Thu, 28 Oct 2021 05:40 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू Published by: Krishan Singh Updated Thu, 28 Oct 2021 05:40 PM IST
सार

मलाणा गांव अग्निकांड के  57 प्रभावित परिवारों की पहली रात रिश्तेदारों के घर में कटी। वहीं, उपायुक्त कुल्लू आशुतोष गर्ग ने कहा कि आग से पीड़ित लोगों को राहत राशि दे दी है। उन्हें कैसे बसाना है, इस बारे भी प्रशासन ने प्रक्रिया शुरू कर दी है। 

विज्ञापन
Malana fire: 57 affected families spent Cold night at relatives' house
मलाणा अग्निकांड - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भीषण अग्निकांड की चपेट में आए हिमाचल प्रदेश के कुल्लू जिले के मलाणा गांव के 57 परिवारों की पहली रात रिश्तेदारों के घर में कटी। आग से प्रभावित 150 लोग सर्दी को लेकर चिंतित हैं। आठ हजार फीट की ऊंचाई पर बसे मलाणा गांव में मौसम खराब होते ही फाहे गिरना शुरू हो जाते हैं। बताया जा रहा है कि जिस दिन गांव में आग की घटना हुई थी, उस दौरान भी रात को हल्के फाहे गिर रहे थे। बिना छत के कड़ाके की ठंड के बीच ग्रामीणों के लिए गुजर बसर करना आसान नहीं है। हालांकि, जिला प्रशासन ने आग से प्रभावित ग्रामीणों की मदद की है, लेकिन संकट की घड़ी में यह नाकाफी है। प्रभावित अब सरकार से घर बनाने के लिए गुहार लगा रहे हैं। अग्निकांड से प्रभावित मोती राम, नामो देवी, कृष्ण कुमार, देवा राम, बुध राम, मनी राम, तुलसी राम तथा बालक राम, सुई राम, पूर्ण चंद, जगदीश, हीरा राम, दौलत राम समेत 57 परिवारों के 150 सदस्य खुले आसमान के नीचे आ गए हैं। कड़कड़ाती ठंड में प्रभावित परिवारों के लिए मुश्किलें खड़ी हो गई हैं।

विज्ञापन


ये भी पढ़ें: भीषण अग्निकांड: 40 घंटे बाद भी सुलगता रहा मलाणा गांव
विज्ञापन


इन लोगों ने अब रिश्तेदारों और सगे संबंधियों के घर शरण ली है। सर्दी का मौसम शुरू होने से प्रभावित मलाणावासियों के लिए अब हर एक दिन काटना मुश्किल हो गया है। महिलाएं और बुजुर्ग पुश्तैनी घर के स्वाह होने से सदमे में हैं। उन्हें समझ नहीं आ रहा है कि यह सब कैसे हो गया है। स्थानीय पंचायत उपप्रधान रामजी ने कहा कि सर्दी का मौसम होने से सरकार और जिला प्रशासन को जल्द प्रभावित परिवारों के पुनर्वास की व्यवस्था करनी चाहिए। उपायुक्त कुल्लू आशुतोष गर्ग ने कहा कि आग से पीड़ित लोगों को राहत राशि दे दी है। उन्हें कैसे बसाना है, इस बारे भी प्रशासन ने प्रक्रिया शुरू कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed