{"_id":"6af30b33e92c318d5e036203","slug":"major-crackdown-on-habitual-drug-traffickers-eight-sent-to-jail-shimla-news-c-19-sml1002-818070-2026-11-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shimla News: आदतन नशा तस्करों पर बड़ी \nकार्रवाई, आठ को भेजा जेल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shimla News: आदतन नशा तस्करों पर बड़ी कार्रवाई, आठ को भेजा जेल
विज्ञापन
पीआईटी एनडीपीएस अधिनियम के तहत सक्षम प्राधिकारी से मंजूरी मिलने के बाद की गई कार्रवाई
अब तक 51 तस्करों पर हो चुकी है कार्रवाई
आरोपियों के खिलाफ दर्ज दो से चार मामले
अमर उजाला ब्यूरो
शिमला। नशा तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए पुलिस ने पीआईटी एनडीपीएस अधिनियम के तहत आठ आदतन नशा तस्करों को तीन महीने के लिए जेल भेज दिया है। आरोपियों के खिलाफ नशा तस्करी के एक से अधिक मामले दर्ज हैं। अब तक 51 आदतन नशा तस्करों पर हो चुकी है कार्रवाई।
इसके बावजूद वह तस्करी में सक्रिय पाए गए। पुलिस ने इनकी गतिविधियों को देखते हुए पीआईटी एनडीपीएस अधिनियम के तहत मामले तैयार कर मंजूरी के लिए पुलिस मुख्यालय भेजे थे। सक्षम प्राधिकारी से मंजूरी के बाद सभी आठ आरोपियों को गिरफ्तार कर कंडा जेल भेज दिया है। एएसपी मेहर पंवार ने पत्रकारवार्ता में बताया कि इस साल शिमला पुलिस ने नशा तस्करी पर अंकुश लगाने के लिए व्यापक अभियान चलाया है। इसके तहत लगातार नशा तस्करों को गिरफ्तार किया जा रहा है, वहीं आदतन तस्करों को चिह्नित कर पीआईटी एनडीपीएस अधिनियम के तहत कार्रवाई की जा रही है। इस साल अब तक 51 आदतन नशा तस्करों के खिलाफ इस अधिनियम के तहत कार्रवाई की जा चुकी है। आरोपियों को तीन से छह महीने तक जेल भेजा गया है।
अब ताजा मामले में अमित लूथरा निवासी होशियारपुर (वर्तमान निवासी शिमला), सुनील कुमार निवासी ठियोग, अत्तर सिंह निवासी चौपाल, महेश ठाकुर निवासी शिमला, रूबल जडाइक निवासी कोटखाई, गोपी चंद निवासी जुब्बल, राजू चौहान निवासी कुमारसैन और मोहित वर्मा निवासी शिमला को जेल भेजा गया है। इन आठों आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस अधिनियम के तहत पहले से दो से चार मामले दर्ज हैं। अत्तर सिंह, रूबल जडाइक और राजू चौहान के खिलाफ चार-चार मामले दर्ज हैं। अमित लूथरा, सुनील कुमार, महेश ठाकुर, गोपी चंद और मोहित वर्मा के खिलाफ दो-दो मामले दर्ज हैं।
विज्ञापन
तीन साल में सबसे बड़ी कार्रवाई
शिमला पुलिस के आंकड़ों के अनुसार इस साल पीआईटी एनडीपीएस अधिनियम के तहत पिछले तीन वर्षों की तुलना में सबसे अधिक आदतन नशा तस्करों के खिलाफ कार्रवाई की गई है। एएसपी मेहर पंवार ने बताया कि वर्ष 2025 में इस अधिनियम के तहत तीन लोगों को जेल भेजा था, जबकि वर्ष 2023 और 2024 में कोई कार्रवाई नहीं हुई थी। वहीं वर्ष 2026 में अब तक 51 लोगों के खिलाफ इस अधिनियम के तहत कार्रवाई की जा चुकी है। उन्होंने बताया कि इस कार्रवाई का उद्देश्य आदतन नशा तस्करों और सप्लायरों को दोबारा अवैध कारोबार में सक्रिय होने से रोकना है। आदतन नशा तस्कर जिले की युवा पीढ़ी के लिए खतरा बने हुए हैं। इनकी गतिविधियों के चलते सैकड़ों युवाओं के नशे के दलदल में फंसने की आशंका थी। पुलिस का दावा है कि इस कार्रवाई से युवाओं तक नशे की आपूर्ति रोकने और उन्हें नशे की लत से बचाने में मदद मिलेगी।