फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Main accused of fake hologram and marka sticker liquor case Gaurav arrested from Una

हिमाचल: नकली होलोग्राम और मार्का स्टीकर शराब मामले का मुख्य आरोपी गौरव ऊना से गिरफ्तार

Sat, 03 Jun 2023 12:24 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना Published by: Krishan Singh Updated Sat, 03 Jun 2023 12:24 PM IST
सार

मंडी में जहरीली शराब मामले में भी मुख्य आरोपी गौरव मिन्हास जमानत पर चल रहा था। ऊना पुलिस उसकी जमानत रद्द करवाने के लिए हाईकोर्ट जा रही थी।

विज्ञापन
Main accused of fake hologram and marka sticker liquor case Gaurav arrested from Una
मुख्य आरोपी गिरफ्तार(सांकेतिक) - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

नकली होलोग्राम व मार्का स्टीकर शराब मामले में मुख्य आरोपी गौरव मिन्हास को हिमाचल प्रदेश के  ऊना शहर से शुक्रवार शाम को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। अब इस मामले में कई बड़े खुलासे होंगे। ऊना पुलिस की टीमें गौरव को दबोचने के लिए पालमपुर, पठानकोट और जम्मू में डेरा डाले हुए थे। आरोपी को शनिवार को अदालत में पेश कर पुलिस रिमांड पर लिया जाएगा। इस मामले में पहले से गिरफ्तार दो आरोपियों ने शराब गौरव से लेने की बात कही थी। इसके बाद से ही पुलिस की जांच आगे बढ़ी थी। मामला उजागर होने के साथ ही गौरव फरार हो गया था। गौर हो कि मंडी में जहरीली शराब मामले में भी मुख्य आरोपी गौरव मिन्हास जमानत पर चल रहा था। ऊना पुलिस उसकी जमानत रद्द करवाने के लिए हाईकोर्ट जा रही थी। चौतरफा बढ़ते दबाव के बीच गौरव ऊना में पुलिस के हत्थे चढ़ गया। इस मामले में यह तीसरी गिरफ्तारी है। हालांकि इस मामले में और गिरफ्तारियां होना तय हैं।

विज्ञापन


ये भी पढ़ें: Himachal News: ऊना में स्प्रिट इस्तेमाल करने वाले उद्योगों का स्टॉक खंगाला, लीकेज को लेकर जांच
विज्ञापन


इस मामले में गौरव की पत्नी को पहले ही पुलिस जांच में शामिल कर चुकी है, जबकि स्प्रिट खेप को लेकर कुछ लोगों से पूछताछ की है। पुलिस ऊना शहर से स्प्रिट से भरे दस ड्रम बरामद कर चुकी है, जबकि कुल 420 पेटी नकली होलोग्राम व मार्का स्टीकर वाली शराब की पेटियां मिली हैं। इस तरह से यह पूरा मामला नकली शराब से जुड़ता जा रहा है। ऊना से गिरफ्तार किया गया मुख्य आरोपी गौरव मिन्हास कांगड़ा जिले के पंचरूखी का रहने वाला है। मंडी के जहरीली शराब मामले में उसे पंजाब के जिरकपुर से गिरफ्तार किया था। उस दौरान जहरीली शराब पीने से आठ लोगों की मौत हुई थी। गौरव शुरू से ही शराब का ठेकेदार रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन


मामले के मुख्य आरोपी गौरव मिन्हास को गिरफ्तार कर लिया गया है। पूछताछ के बाद उससे कई जानकारियां मिलेंगी। फिलहाल कुछ तथ्य जांच स्तर पर हैं। ऐसे में इन्हें साझा नहीं किया जा सकता है। -अर्जित सेन ठाकुर, पुलिस अधीक्षक, ऊना

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed