फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Maihali panchayat receives gift of new building, playground to be constructed

Shimla News: मैहली पंचायत को मिली नए भवन की सौगात, खेल मैदान भी बनेगा

Fri, 25 Sep 2026 11:59 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 25 Sep 2026 11:59 PM IST
विज्ञापन
Maihali panchayat receives gift of new building, playground to be constructed
पंचायतीराज मंत्री अनिरुद्ध ने किया भवन का उद्घाटन
विज्ञापन

घोड़पा-शिलड़ी सड़क का भी मंत्री ने किया शिलान्यास
संवाद न्यूज एजेंसी
शिमला। शहर से सटी मैहली पंचायत में बने नए पंचायत घर का शुक्रवार को लोकार्पण किया गया। ग्रामीण विकास एवं पंचायतीराज मंत्री अनिरुद्ध सिंह ने इसका लोकार्पण किया। मंत्री ने घोड़पा से शिलड़ी तक सड़क के निर्माण कार्य का शिलान्यास भी किया। इसके अलावा पंचायत में खेल मैदान भी बनेगा।
ग्रामीण विकास एवं पंचायतीराज मंत्री शुक्रवार को मैहली पहुंचे। उन्होंने राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला मैहली में आयोजित कार्यक्रम में भी हिस्सा लिया और हर्बल गार्डन का उद्घाटन किया। मंत्री ने बताया कि पंचायत में दो वर्षों के दौरान विकास कार्यों पर 50 लाख रुपये खर्च किए गए हैं। आने वाले दिनों में यहां पार्किंग सुविधा से युक्त सामुदायिक भवन का निर्माण किया जाएगा। यह करीब चार मंजिला होगा और इसमें 25 से अधिक वाहनों की पार्किंग की सुविधा उपलब्ध होगी। इसके लिए फिलहाल एस्टीमेट तैयार किया जा रहा है।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि क्षेत्र में बड़े खेल मैदान के निर्माण के लिए भूमि चिह्नित कर ली है। इसे जल्द विकसित किया जाएगा। इसके अलावा मैहली स्कूल के निर्माणाधीन भवन में चार नए शौचालय भी बनाए जाएंगे। मंत्री ने खेल एवं सांस्कृतिक गतिविधियों को बढ़ावा देने के लिए 50 हजार रुपये देने की घोषणा की।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस अवसर पर खंड विकास अधिकारी मशोबरा अंकित कोटिया, जिला परिषद सदस्य ओम प्रकाश ठाकुर, बीडीसी अध्यक्ष तारा चंद ठाकुर, बीडीसी सदस्य कुलदीप शर्मा, उपनिदेशक उच्च शिक्षा लेखराज भारद्वाज, उपनिदेशक प्रारंभिक शिक्षा निशा भलूनी, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला मैहली की प्रधानाचार्य सुमन चंदेल, ब्लॉक कांग्रेस कमेटी कसुम्पटी अध्यक्ष अशोक ठाकुर, पूर्व ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष राम कृष्ण शांडिल, भूपेंद्र कंवर, रामभज राणा, पंचायत प्रधान मैहली टेकचंद ठाकुर, उपप्रधान विजय सिंह ठाकुर, पार्षद शांता वर्मा, नरेंद्र ठाकुर, विशाखा मोदी समेत अन्य लोग मौजूद रहे।


विकास कार्यों से नहीं होगा समझौता
एपीएमसी किन्नौर एवं शिमला के अध्यक्ष देवानंद वर्मा ने कहा कि प्रदेश सरकार विकास कार्यों से कोई समझौता नहीं करती है। मैहली क्षेत्र में कई विकास कार्य प्रगति पर हैं। सरकार ने प्राथमिक विद्यालयों को अपग्रेड कर जमा दो स्तर तक पहुंचाने का कार्य किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article