{"_id":"66b4cad90cbe013505066ce8","slug":"maid-arrested-in-case-of-theft-of-jewellery-worth-lakhs-shimla-news-c-19-sml1001-391578-2024-08-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shimla News: लाखों के गहनों की चोरी के \nमामले में नौकरानी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shimla News: लाखों के गहनों की चोरी के मामले में नौकरानी गिरफ्तार
विज्ञापन
छोटा शिमला में ज्वेलर के घर हुई थी चोरी
आठ सालों से घर में कर रही थी काम, मानते थे घर का सदस्य
अमर उजाला ब्यूरो
शिमला। छोटा शिमला थाना के तहत घर में हुई लाखों की चोरी के मामले में पुलिस ने नौकरानी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी युवती से चोरी किए गहने भी बरामद कर लिए हैं।
कुछ गहनों को आरोपी ने ज्वेलर को बेच दिया था। पुलिस ने आरोपी महिला को गिरफ्तार कर लिया है। जानकारी के मुताबिक 10 जून को छोटा शिमला पुलिस में स्थानीय महिला ने शिकायत दर्ज करवाई थी कि उनके घर से लाखों के गहने चोरी हो गए हैं। पुलिस ने इस संबंध में अज्ञात लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू की तो वह भी हैरान रह गए कि इस दौरान घर से कोई बाहर निकला है और न ही बाहर से अंदर आया है। इससे पुलिस को मामले की जांच करने में खासी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। साथ ही पुलिस का शक घर में काम करने वाली निशा पर भी बढ़ा। इस आधार पर मामले की जांच को आगे बढ़ाया गया और उससे पूछताछ की तो पता चला कि उसी ने घर में चोरी की है। युवती आठ सालों से घर में काम कर रही थी।
घर की सभी चाबियां उसके पास ही होती थीं क्योंकि उसे सभी परिवार के सदस्य की तरह ही मानते थे। जांच में पता चला कि आरोपी ने कुछ जेवरात चंडीगढ़ में बेच दिए हैं जबकि कुछ नाले में फेंक दिए थे, जहां से उसे वह बाद में निकाल पाती। पुलिस ने मामले की जांच आगे बढ़ाते हुए चंडीगढ़ के ज्वेलर से भी सोना बरामद कर लिया है। इसके अलावा अन्य चोरी हुए गहनों की तलाश भी जारी है।