फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   mahmuda is pakistani or indian, report in two days.

दो दिन में होगा खुलासा, महमूदा पाकिस्तानी है या नहीं

Sun, 29 Nov 2015 01:31 PM IST
Updated Sun, 29 Nov 2015 01:31 PM IST
विज्ञापन
mahmuda is pakistani or indian, report in two days.

महमूदा मामले की जांच रिपोर्ट पाकिस्तान सीआईडी ने भारत स्थित अपने उच्चायोग को भेज दी है। यह रिपोर्ट नई दिल्ली स्थित पाकिस्तानी उच्चायोग में दो दिन बाद सोमवार को खुलेगी। रिपोर्ट आने के बाद यह खुलासा जल्दी हो सकता है कि महमूदा पाकिस्तानी हैं कि नहीं। शिमला के नारी निकेतन मशोबरा में रह रहीं महमूदा का पाकिस्तानी होना या नहीं होना अभी तक पहेली बना हुआ है।

विज्ञापन


महमूदा का यह मामला उमंग फाउंडेशन शिमला के अजय श्रीवास्तव सामने लाए थे। उन्होंने पत्रकार वार्ता में यह खुलासा किया था कि नारी निकेतन मशोबरा में रह रही एक महिला जिसका नाम महमूदा है, वह खुद को गुजरात जिले के नूराना मोहल्ले का रहने वाली बता रही है। गुजरात जिला पाकिस्तान में है। ऐसे में इस बात की छानबीन की जानी चाहिए कि वह कहीं पाकिस्तानी तो नहीं है।

विज्ञापन

उमंग फाउंडेशन ने सामने लाया ‌था मामला

mahmuda is pakistani or indian, report in two days.

नारी निकेतन के रिकॉर्ड में इस महिला का नाम ममता उर्फ महम्मदा लिखा होने पर भी अजय श्रीवास्तव ने सवाल खड़ा किया था और मानवीय दृष्टि से उसके मुसलमान होने पर उसे सही नाम से पुकारने का मामला भी उठाया था। यह मामला मीडिया में उठाए जाने के बाद पाकिस्तान उच्चायोग के ध्यान में लाया गया और उच्चायोग ने अपने विधि सलाहकार अब्दुल रहमान को इसकी छानबीन के लिए शिमला भेजा। अब्दुल रहमान ने महमूदा से हुई बातचीत के आधार पर ही यह बताया कि वह मुसलमान है।

इसे वे कन्फर्म करते हैं, मगर वह पाकिस्तानी है कि नहीं, यह छानबीन के बाद ही बताया जा सकता है। बाद में उन्होंने इस महिला का फोटो और आवाज के नमूने भी उच्चायुक्त के माध्यम से पाकिस्तान भिजवाए। इसके बाद पाकिस्तान सरकार ने मामला अपनी सीआईडी स्पेशल ब्रांच को छानबीन के लिए भेजा। अब वहां से रिपोर्ट आ चुकी है। पाकिस्तान उच्चायोग के विधि सलाहकार अब्दुल रहमान ने पाकिस्तान सीआईडी की रिपोर्ट उच्चायोग के नई दिल्ली स्थिति आने की पुष्टि की और कहा कि इस पर वह सोमवार को ही कोई टिप्पणी कर पाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed