Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Mahli-Junga-Sadhupul road in poor condition, riddled with potholes

Shimla News: मैहली-जुन्गा-साधुपुल सड़क खस्ताहाल, गड्ढों की भरमार

Tue, 10 Nov 2026 11:59 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 10 Nov 2026 11:59 PM IST
विज्ञापन
Mahli-Junga-Sadhupul road in poor condition, riddled with potholes
जुन्गा से साधुपुल तक 10 किलोमीटर हिस्से में वाहन चलाना मुश्किल, हादसों का बना रहता है खतरा
विज्ञापन

टारिंग सीजन में सिर्फ तीन किमी हिस्से में हुई टारिंग
अमर उजाला ब्यूरो

शिमला। टारिंग सीजन में भी मैहली-जुन्गा-साधुपुल सड़क की हालत नहीं सुधर पाई। 36 किलोमीटर लंबी इस सड़क पर इस सीजन में मैहली से जुन्गा के बीच केवल तीन किलोमीटर हिस्से में ही टारिंग हो पाई है। इसके बाद काम आगे नहीं बढ़ा।
जुन्गा से साधुपुल तक करीब 10 किलोमीटर सड़क की हालत बेहद खराब है। जगह-जगह गड्ढे होने से वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। छोटी कारों और दोपहिया वाहनों से सफर करने वालों के लिए इस सड़क पर सुरक्षित आवाजाही करना मुश्किल हो गया है। इन्हें हर समय हादसे का खतरा बना रहता है। स्थानीय लोगों के अनुसार पिछले कई वर्षों से सड़क पर न तो टारिंग का काम हो पाया है और न ही गड्ढों को भरने के लिए नियमित पैचवर्क करवाया है। इसके चलते सड़क की हालत लगातार बिगड़ती जा रही है। सोइंटा, क्वालग, ढमेची और जुन्गा से साधुपुल तक कई स्थानों पर टारिंग उखड़ने से बड़े-बड़े गड्ढे बन गए हैं। इनके बीच से वाहन निकालना चालकों के लिए चुनौती बना हुआ है। इस सड़क से रोजाना हिमाचल पथ परिवहन निगम (एचआरटीसी) और निजी बसें गुजरती हैं, जिनमें सैकड़ों लोग सफर करते हैं। इसके अलावा क्षेत्र के लोग निजी वाहनों से भी रोजाना कामकाज के सिलसिले में शिमला आते-जाते हैं। सड़क की खराब हालत के कारण उन्हें सफर के दौरान काफी परेशानी झेलनी पड़ रही है।
विज्ञापन


स्थानीय निवासी बाबू राम, श्याम लाल और जितेंद्र कुमार ने कहा कि क्षेत्र की खस्ताहाल सड़कों के कारण आम जनता रोजाना परेशान हो रही है। उन्होंने लोक निर्माण विभाग से मांग की है कि यदि पूरी सड़क की टारिंग करवाना संभव नहीं है तो कम से कम गड्ढों को भरने के लिए पैचवर्क करवाया जाए। इससे लोगों को राहत मिलेगी और हादसों की आशंका भी कम होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन



तीन किमी हिस्से में करवाई है टारिंग : कौंडल
लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता नवीन कौंडल ने बताया कि इस टारिंग सीजन में जुन्गा और मैहली के बीच तीन किमी सड़क की टारिंग करवाई गई है। खराब सड़क पर बने गड्ढों को भरने के लिए बजट का प्रबंध कर पैचवर्क करवाने का प्रयास किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article