फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   mahila suraksha kavach abhiyan launched, Union Minister Anurag Thakur along with Olympian Mirabai Chanu and hockey player Rani Rampal were also present.

हमीरपुर: महिला सुरक्षा कवच का उद्घाटन, अनुराग बोले- महिला सुरक्षा भाजपा की प्राथमिकता

Tue, 08 Mar 2022 06:15 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Tue, 08 Mar 2022 06:15 PM IST
सार

मंगलवार को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के मौके पर हमीरपुर स्कूल मैदान में कार्यक्रम में हीरो मोटोकॉर्प के सहयोग से हिमाचल प्रदेश पुलिस को 108 मोटरसाइकिल भेंटकर अनुराग ने महिला सुरक्षा कवच का उद्घाटन किया। ठाकुर ने कहा कि सनातन संस्कृति में 108 संख्या का बहुत महत्व है। 

विज्ञापन
mahila suraksha kavach abhiyan launched, Union Minister Anurag Thakur along with Olympian Mirabai Chanu and hockey player Rani Rampal were also present.
महिला सुरक्षा कवच अभियान का शुभारंभ। - फोटो : संवाद

विस्तार

केंद्रीय खेल मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा कि महिला सुरक्षा भाजपा सरकार की प्राथमिकता में रही है। महिलाओं की सुरक्षा से केवल महिला वर्ग का ही नहीं बल्कि पूरे समाज का हित और भविष्य जुड़ा हुआ है। मंगलवार को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के मौके पर हमीरपुर स्कूल मैदान में कार्यक्रम में हीरो मोटोकॉर्प के सहयोग से हिमाचल प्रदेश पुलिस को 108 मोटरसाइकिल भेंटकर अनुराग ने महिला सुरक्षा कवच का उद्घाटन किया। ठाकुर ने कहा कि सनातन संस्कृति में 108 संख्या का बहुत महत्व है।  इसी के मद्देनजर महिला सुरक्षा कवच में मोटरसाइकिल की संख्या 108 रखी है। 25 दिसंबर 2010 को तत्कालीन मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल ने भी पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती के अवसर पर हिमाचल में 108 नंबर अटल एंबुलेंस सेवा शुरू की थी।

विज्ञापन


विज्ञापन


धूमल सरकार में पंचायती राज संस्थाओं में महिलाओं को पहली बार 50 फीसदी आरक्षण मिला। महिलाओं के लिए सबरी योजना के तहत गैस कनेक्शन योजना शुरू हुई। जो वर्तमान मोदी सरकार में उज्जवला योजना के नाम से विख्यात है। महिला सुरक्षा कवच योजना में ये मोटरसाइकिल प्रदेश के सात जिलों चंबा, हमीरपुर, ऊना, बिलासपुर, कांगड़ा, सिरमौर और मंडी के थानों और चौकियों में तैनात पुलिसकर्मियों के लिए उपयोगी होंगी। पुलिस महानिदेशक संजय कुंडू ने इसके लिए केंद्रीय मंत्री का आभार जताया। अंतरराष्ट्रीय हॉकी खिलाड़ी रानी रामपाल और टोक्यो ओलंपिक पदक विजेता मीराबाई चानू ने भी अपने विचार साझा किए। जबकि, अभिनेत्री यामी गौतम ने वर्चुअल माध्यम से कार्यक्रम में भाग लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


अनुराग ने काम के जरिये छोड़ी छाप: धूमल
पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल ने इस अवसर पर कहा सांसद तो मैं भी रहा हूं, लेकिन जो काम सांसद रहते अनुराग ठाकुर ने किए हैं, उन्होंने समाज के हर वर्ग में एक अलग छाप छोड़ी है। चाहे वो सांसद स्वास्थ्य योजना, सांसद एंबुलेंस योजना, सांसद खेल महाकुंभ और सांसद भारत दर्शन योजना के तहत मेधावियों को देश का भ्रमण करवाने की बात हो। और अब महिला सुरक्षा कवच योजना से किसी भी महिला के लिए सबसे अच्छी सुरक्षा साहस हो सकती है। 

महिला पुलिस ने दिखाए करतब
इस मौके पर पुलिस के बैंड ने अपने संगीत से सबका मन मोह लिया । जबकि जांबाज महिला पुलिस के हैरतअंगेज बाइक कारनामों ने सभी को दांतों तले उंगली दबाने को मजबूर कर दिया। कार्यक्रम के अंत में अनुराग ठाकुर ने 108 मोटरसाइकिलों को हमीरपुर में भी हरी झंडी दिखाई। महिला पुलिस कर्मचारियों के लिए ठाकुर ने एक स्तन कैंसर जागरूकता और स्क्रीनिंग कैंप का उद्घाटन भी किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed