{"_id":"60ec24da8ebc3e13547673e2","slug":"mahila-morcha-general-secretary-and-it-in-charge-suspended-in-viral-audio-case","type":"story","status":"publish","title_hn":"वायरल ऑडियो मामले में महिला मोर्चा की महामंत्री और आईटी प्रभारी निलंबित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वायरल ऑडियो मामले में महिला मोर्चा की महामंत्री और आईटी प्रभारी निलंबित
Mon, 12 Jul 2021 04:48 PM IST
Krishan Singh
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
Published by: Krishan Singh
Updated Mon, 12 Jul 2021 04:48 PM IST
सार
दरअसल, वायरल ऑडियो में दोनों पदाधिकारी एक-दूसरे को लेकर तीखी बातें बोलती सुनाई दे रही थीं। इसी दौरान पद हासिल करने के लिए चार लाख रुपये देने की भी बात कही गई थी।
विज्ञापन
हिमाचल प्रदेश भाजपा महिला मोर्चा
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हिमाचल प्रदेश भाजपा महिला मोर्चा की दो पदाधिकारियों के बीच बयानबाजी के वायरल ऑडियो पर भाजपा ने बड़ी कार्रवाई की है। प्रदेश अध्यक्ष सुरेश कश्यप ने महिला मोर्चा की महामंत्री शीतल व्यास और मोर्चा की आईटी प्रभारी डॉ. अर्चना की पार्टी की प्राथमिक सदस्यता निलंबित कर दी है। दोनों को मोर्चा के दायित्वों से भी हटा दिया है। कहा कि किसी भी सूरत में अनुशासनहीनता बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
विज्ञापन
बता दें कि महिला मोर्चा के पदाधिकारियों के बीच घमासान और वायरल हुए ऑडियो के मामले में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सुरेश कश्यप ने महिला मोर्चा अध्यक्ष से रिपोर्ट तलब की थी। दरअसल, वायरल ऑडियो में दोनों पदाधिकारी एक-दूसरे को लेकर तीखी बातें बोलती सुनाई दे रही थीं। इसी दौरान पद हासिल करने के लिए चार लाख रुपये देने की भी बात कही गई थी। पार्टी में पद के लिए पैसे देने का वायरल ऑडियो सामने आने पर भाजपा की बदनामी शुरू हो गई थी। यही कारण है कि पार्टी ने आननफानन में जांच कर कार्रवाई कर दी है।
विज्ञापन
पिछले साल भी पद से हटाई गई थीं डॉ. अर्चना
वायरल हुए कथित ऑडियो मामले में निलंबित की गईं प्रदेश आईटी एवं सोशल मीडिया प्रभारी डॉ. अर्चना ठाकुर को पिछले साल भी भाजपा संगठन ने पद से हटा दिया था। कुल्लू भाजपा महिला मोर्चा की दो महिला नेताओं के बीच विवाद हो गया था। मामला थाने तक भी पहुंचा था। बाद में संगठन ने उन्हें उसी पद पर बहाल कर दिया था। अब ऑडियो में चार लाख रुपये लेने-देन के साथ कई अन्य मसलों पर मोर्चा की दोनों पदाधिकारियों में नोकझोंक हो गई है। यह ऑडियो कुल्लू जिला का बताया जा रहा है।
विज्ञापन