{"_id":"623dc3f07ea34d49f71d6bd7","slug":"mahendra-thakur-said-that-himachal-govt-will-soon-bring-policy-for-outsourced-employees","type":"story","status":"publish","title_hn":"मंडी: महेंद्र ठाकुर बोले- आउटसोर्स कर्मचारियों के लिए जल्द नीति लाएगी हिमाचल सरकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मंडी: महेंद्र ठाकुर बोले- आउटसोर्स कर्मचारियों के लिए जल्द नीति लाएगी हिमाचल सरकार
Fri, 25 Mar 2022 07:00 PM IST
Krishan Singh
संवाद न्यूज एजेंसी, धर्मपुर (मंडी)
संवाद न्यूज एजेंसी, धर्मपुर (मंडी)
Published by: Krishan Singh
Updated Fri, 25 Mar 2022 07:00 PM IST
सार
जलशक्ति मंत्री ठाकुर महेंद्र सिंह ने कहा कि प्रदेश सरकार ने पहले पैरा, पीटीए को राहत दी है अब आउटसोर्स कर्मचारियों के लिए नीति बनाई जा रही है। जल्दी नीति बनाकर कर्मचारियों को राहत दी जाएगी।
विज्ञापन
जलशक्ति मंत्री ठाकुर महेंद्र सिंह
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
हिमाचल प्रदेश सरकार आउटसोर्स कर्मचारियों के लिए जल्दी नीति लाने वाली है और इसके लिए मंत्रिमंडल सब कमेटी का गठन किया गया है। इसका अध्यक्ष जलशक्ति मंत्री ठाकुर महेंद्र सिंह को बनाया है। कमेटी में शहरी विकास मंत्री सुरेश भारद्वाज और ऊर्जा मंत्री सुखराम चौधरी भी शामिल हैं। 28 मार्च को कमेटी की बैठक रखी गई है। इसके बाद अप्रैल के दूसरे सप्ताह में भी बैठक की जाएगी।
विज्ञापन
जलशक्ति मंत्री ठाकुर महेंद्र सिंह ने कहा कि प्रदेश सरकार ने पहले पैरा, पीटीए को राहत दी है अब आउटसोर्स कर्मचारियों के लिए नीति बनाई जा रही है। जल्दी नीति बनाकर कर्मचारियों को राहत दी जाएगी। उन्होंने कहा कि प्रदेश के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने आउटसोर्स कर्मचारियों को आश्वासन दिया है कि जल्दी ही उनके बारे में सरकार फैसला लेगी। उन्होंने कहा कि सरकार गंभीरता से इस पर कार्य कर रही है और जल्दी फैसला ले लिया जाएगा।
विज्ञापन