फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mahendra Singh and Sukhwinder Sukhu met in a closed room, had dinner too

सियासत: बंद कमरे में मिले महेंद्र सिंह और सुखविंद्र सुक्खू, डिनर भी किया

Tue, 16 Aug 2022 10:43 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी Published by: Krishan Singh Updated Tue, 16 Aug 2022 10:43 PM IST
सार

महेंद्र और सुक्खू की बंद कमरे में काफी देर तक चर्चा चली। कुछ माह बाद विधानसभा चुनाव होने हैं और ऐसे में इस मुलाकात के कई राजनीतिक मायने निकाले जा रहे हैं।

विज्ञापन
Mahendra Singh and Sukhwinder Sukhu met in a closed room, had dinner too
बंद कमरे में मिले महेंद्र सिंह और सुखविंद्र सुक्खू - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जयराम मंत्रिमंडल के वरिष्ठ सदस्य और जलशक्ति मंत्री महेंद्र सिंह ठाकुर और कांग्रेस प्रचार कमेटी के अध्यक्ष ठाकुर  सुखविंद्र सिंह सुक्खू की सुंदरनगर स्थित सुकेत सदन के बंद कमरे में मुलाकात हुई। यह मुलाकात रविवार रात को 8:00 से 10:30 बजे के बीच हुई है और दोनों नेताओं ने डिनर भी साथ ही किया। हालांकि इस दौरान भाजपा विधायक राकेश जम्वाल और इंद्र सिंह गांधी भी मौजूद थे। हालांकि ये नेता इसे साधारण मुलाकात बता रहे हैं।

विज्ञापन


कुछ माह बाद विधानसभा चुनाव होने हैं और ऐसे में इस मुलाकात के कई राजनीतिक मायने निकाले जा रहे हैं। डिनर इन चारों नेताओं ने एक साथ किया लेकिन उसके बाद महेंद्र और सुक्खू की बंद कमरे में काफी देर तक चर्चा चली। महेंद्र का रविवार को रात्रि विश्राम सुकेत सदन में था। उधर, इस मुलाकात को इस तरह से दर्शाया गया कि सुक्खू यहां रात्रि विश्राम के लिए आए थे, जबकि उनके लिए एक निजी होटल में पहले से कमरा बुक था। ऐसे में चर्चाओं का बाजार गर्म हो गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed