{"_id":"9c63cf0affd1fd3b1fac256775b9f46f","slug":"maheli-ghushan-road-metling-dpr-made-by-pwd-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"2.77 करोड़ से पक्की होगी मैहली-गुसाण सड़क","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
2.77 करोड़ से पक्की होगी मैहली-गुसाण सड़क
ब्यूरो/ अमर उजाला, शिमला
Updated Wed, 05 Nov 2014 11:45 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लोक निर्माण विभाग ने मैहली गुसाण सड़क को पक्का करने की डीपीआर तैयार कर ली है। साढे़ पांच किलोमीटर की इस सड़क को पक्का करने के लिए लोनिवि ने 2 करोड़ 77 लाख का एस्टिमेट बनाया है।
विज्ञापन
कई सालों से स्थानीय लोग सड़क को पक्का करने की मांग कर रहे थे। सड़क पक्की होने से यहां से गुजरने वाले लोगों को धूल भरी, ऊबड़खाबड़ सड़क से निजात मिलेगी।
विज्ञापन
इसके अलावा शिलौन बाग से दलोग तक की 6 किमी सड़क को पक्का करने के लिए 3 करोड़ 92 लाख का एस्टिमेट बनाया गया है। जंगल जलोट कफुर से जटोल की 2 किमी सड़क को भी 1 करोड़ 27 लाख से पक्का किया जाना है।
विज्ञापन
सड़क पक्की होने से जहां एक ओर स्थानीय लोगों को सुविधा होगी, वहीं बीमार लोगों को भी ऊबड़ खाबर सड़क से होने वाली परेशानी से नहीं जूझना पड़ेगा।
लोनिवि ने इन सड़कों की डीपीआर बना दी है। लोनिवि के अधिशासी अभियंता अयूब चौधरी ने कहा कि तीनों डीपीआर उच्च अधिकारियों को भेजी गई है।