फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   mahatma gandhi museum to be set up in Bantony Castle Shimla

पहल: दिल्ली की तर्ज पर शिमला में बनेगा प्रदेश का पहला गांधी संग्रहालय, संजोई जाएंगी राष्ट्रपिता की स्मृतियां

Mon, 29 May 2023 10:16 AM IST
अरविन्द ठाकुर विश्वास भारद्वाज, अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
विश्वास भारद्वाज, अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Mon, 29 May 2023 10:16 AM IST
सार

शिमला के बैंटनी कैसल में लाइट एंड साउंड शो के बाद अब लोगों को राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की शिमला यात्राओं से जुड़ी स्मृतियों से रूबरू होने का मौका मिलेगा। सरकार ने बैंटनी कैसल में दिल्ली की तर्ज पर गांधी संग्रहालय तैयार करने का फैसला किया है।

विज्ञापन
mahatma gandhi museum to be set up in Bantony Castle Shimla
बैंटनी कैसल यहां स्थापित होगा हिमाचल का पहला गांधी संग्रहालय। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली की तर्ज पर राजधानी शिमला के मालरोड स्थित बैंटनी कैसल में प्रदेश का पहला गांधी संग्रहालय बनाया जाएगा। प्रदेश सरकार ने इसको लेकर भाषा एवं संस्कृति विभाग को निर्देश जारी किए हैं। एक साल के भीतर संग्रहालय तैयार करने का लक्ष्य रखा है। लाइट एंड साउंड शो के बाद गांधी संग्रहालय शिमला में सैलानियों के लिए एक और आकर्षण का केंद्र बनेगा। दिल्ली स्थित राष्ट्रीय गांधी संग्रहालय की तर्ज पर बनने वाले इस संग्रहालय में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के जीवन से जुड़ी यादों को संजोया जाएगा।

विज्ञापन


गांधी संग्रहालय में महात्मा गांधी की शिमला यात्राओं से जुड़े दस्तावेजों, तस्वीरों, ऑडियो-विजुअल सामग्रियों के अलावा कलाकृतियों और अन्य यादगार वस्तुओं का संग्रह किया जाएगा। दावा किया गया है कि यह संग्रहालय गांधीवादी और संबद्ध अध्ययन और अनुसंधान के लिए एक संसाधन केंद्र के रूप में विकसित होगा। राष्ट्रीय गांधी संग्रहालय नई दिल्ली के अलावा गांधी मेमोरियल संग्रहालय मदुरै, मणि भवन गांधी संग्रहालय मुंबई और साबरमती आश्रम व संग्रहालय अहमदाबाद में स्थित है। 
विज्ञापन


लाइट एंड साउंड शो के बाद अब बनेगा गांधी संग्रहालय
शिमला के बैंटनी कैसल में लाइट एंड साउंड शो के बाद अब लोगों को राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की शिमला यात्राओं से जुड़ी स्मृतियों से रूबरू होने का मौका मिलेगा। सरकार ने बैंटनी कैसल में दिल्ली की तर्ज पर गांधी संग्रहालय तैयार करने का फैसला किया है। एक साल के भीतर संग्रहालय तैयार करने का लक्ष्य रखा गया है। - मुकेश अग्निहोत्री, उप मुख्यमंत्री
विज्ञापन
विज्ञापन


अमेरिका के न्यूजर्सी में भी है गांधी संग्रहालय
अमेरिका के न्यूजर्सी स्थित अटलांटिक शहर में महात्मा गांधी के जीवन और उनके संदेशों को समर्पित एक संग्रहालय स्थापित किया गया है। इस संग्रहालय को न्यू जर्सी स्थित ‘गांधियन सोसायटी’ ने आदित्य बिड़ला समूह के साथ मिलकर बनाया है।

संग्रहालय में बनेंगी गांधी पर आधारित चार गैलरी
चरखा गैलरी :- यहां गांधी  के चरखों के मॉडल स्थापित किए जाएंगे।
फोटो गैलरी :- गांधी जी की शिमला यात्राओं से जुड़ी तस्वीरें प्रदर्शित होंगी।
आर्ट गैलरी :- गांधी जी पर आधारित स्कैच, पेंटिंग, आर्ट ऑफ वुड स्थापित होंगे।
आश्रम गैलरी :- गांधी जी के साबरमती, वर्धा और दक्षिण अफ्रीका स्थित आश्रमों के मॉडल स्थापित होंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed