{"_id":"646b672778784cddb90fa5d3","slug":"maharashtra-woman-killed-in-an-accident-in-kullu-himachal-pradesh-2023-05-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Vaibhavi Upadhyaya Accident: अभिनेत्री वैभवी उपाध्याय की सड़क हादसे में मौत, मंगेतर घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Vaibhavi Upadhyaya Accident: अभिनेत्री वैभवी उपाध्याय की सड़क हादसे में मौत, मंगेतर घायल
Wed, 24 May 2023 12:13 PM IST
अरविन्द ठाकुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बंजार (कुल्लू)
संवाद न्यूज एजेंसी, बंजार (कुल्लू)
Published by: अरविन्द ठाकुर
Updated Wed, 24 May 2023 12:13 PM IST
सार
टीवी अभिनेत्री वैभवी उपाध्याय की कुल्लू के बंजार के सिधवा में हुए सड़क हादसे में मौत हो गई। वैभवी टीवी इंड्स्ट्री की जानी-मानी अभिनेत्री थीं।
विज्ञापन
सड़क हादसे में अभिनेत्री वैभवी उपाध्याय की मौत।
- फोटो : संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हिमाचल प्रदेश के कुल्लू जिले के उपमंडल बंजार के सिधवा में सोमवार को एक गाड़ी अचानक अनियंत्रित होकर सड़क से 50 फीट नीचे गिर गई। हादसे में टीवी अभिनेत्री वैभवी उपाध्याय की मौत हो गई। बताया जा रहा है वैभवी अपने मंगेतर जय सुरेश गांधी के साथ कुल्लू की वादियों में घूमने आईं थीं।
विज्ञापन
जब वह औट से बंजार की तरफ जा रही थीं तो सिधवा के पास गाड़ी अचानक अनियंत्रित होकर सड़क से 50 फीट नीचे गिर गई। वाहन गिरने की आवाज सुनकर स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचित किया। स्थानीय लोगों की मदद से घायल जय सुरेश को निकाला गया और बंजार अस्पताल भेजा गया।
विज्ञापन
हादसे में अभिनेत्री वैभवी उपाध्याय की मौके पर ही मौत हो गई। वैभवी टीवी इंड्स्ट्री की जानी-मानी अभिनेत्री थीं। उन्होंने कई टीवी शोज में काम किया था। वैभवी को बड़ी पहचान सीरियल 'साराभाई वर्सेज साराभाई' से मिली थी। एसपी साक्षी वर्मा ने कहा कि पुलिस ने शव परिजनों को सौंप दिया है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
विज्ञापन