फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Maharaja Sirmaur Rajendra's Buick car will run with royal splendor in Nahan again

Sirmaur: नाहन में फिर शाही शान से दौड़ेगी महाराजा सिरमौर राजेंद्र की ब्यूक कार

Tue, 21 Jan 2025 10:26 AM IST
Krishan Singh अजय धीमान, संवाद न्यूज एजेंसी, नाहन (सिरमौर)
अजय धीमान, संवाद न्यूज एजेंसी, नाहन (सिरमौर) Published by: Krishan Singh Updated Tue, 21 Jan 2025 10:26 AM IST
सार

 नाहन में महाराजा सिरमौर राजेंद्र प्रकाश की ओर से 1940 में खरीदी ब्यूक कार फिर शाही शान से दौड़ेगी। दरअसल वर्तमान में इस गाड़ी का जयपुर में मरम्मत कार्य चल रहा है। 

विज्ञापन
Maharaja Sirmaur Rajendra's Buick car will run with royal splendor in Nahan again
महाराजा सिरमौर राजेंद्र की ब्यूक कार - फोटो : संवाद

विस्तार

हिमाचल प्रदेश के नाहन में महाराजा सिरमौर राजेंद्र प्रकाश की ओर से 1940 में खरीदी ब्यूक कार फिर शाही शान से दौड़ेगी। दरअसल वर्तमान में इस गाड़ी का जयपुर में मरम्मत कार्य चल रहा है। इसके बाद इससे नाहन लाया जाएगा। इसे लेकर नाहनवासियों में काफी उत्साह है। नाहन शहर का इतिहास करीब 400 वर्ष पुराना है। नाहन प्रकाश वंश की राजधानी रहा है। इसलिए वर्तमान में इससे जुड़ी हर ऐतिहासिक वस्तु नई पीढ़ी व पर्यटकों के लिए रोमांच पैदा करने वाली होती है। जानकारी के अनुसार महाराजा सिरमौर की गाड़ी की फिलहाल मरम्मत की जा रही है, जिससे वह नाहन में उसी अंदाज में दिखाई दे जो महाराजा के समय में होती थी।

विज्ञापन


इस गाड़ी को लेकर महाराज सिरमौर शहर में घूमते थे और आसपास के क्षेत्रों में होने वाले आयोजनों में भी इसी गाड़ी को प्रयोग करते थे। गाड़ी अकसर महाराजा के शिमला रोड के समीप शाही गैराज में पार्क रहती थी। बताया जा रहा है कि गाड़ी को 3 साल पहले नाहन के तंबू खाने से जयपुर ले जाया गया था। लेकिन अब महाराजा की यह गाड़ी नाहन के शाही महल में वापस लाई जाएगी। शाही परिवार से जुड़े कंवर अजय बहादुर सिंह ने इस बात की पुष्टि की है। उन्होंने कहा कि महाराजा की गाड़ी शहर में फिर उसी अंदाज में दिखाई देगी। उन्होंने बताया कि गाड़ी को उस समय महाराजा सिरमौर ने 40 हजार रुपये में खरीदा था।

विज्ञापन

मालवाहक गाड़ी भी रहती है आकर्षण का केंद्र
ऐतिहासिक चौगान मैदान के समीप तंबू खाना में महाराजा राजेन्द्र प्रकाश की वेगन गाड़ी भी आकर्षण का केंद्र रहती है। इस गाड़ी का प्रयोग मालवाहक के रूप में किया जाता था। महाराजा राजेन्द्र प्रकाश ने डियू व वेगन दोनों गाड़ियों को 1940 में दिल्ली से खरीदा था। इस गाड़ी का प्रयोग महल में सामान लाने ले जाने के लिए किया जाता था। यह गाड़ी पंजाब, अंबाला से भी सामान लाने के लिए प्रयोग की जाती थी। वर्तमान में यह गाड़ी नाहन के तंबूखाना में रखी गई है। तंबूखाना वह स्थान है, जहां शाही आयोजन को लेकर एक बड़े तंबू के साथ स्टेज, कुर्सियां होती थीं। वर्तमान में इस गाड़ी की हालत बेहद खराब स्थिति में है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed