फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mahanti to be held in Kullu Dussehra on October 12, two thousand Banjtari will play Devdhun

कुल्लू दशहरा में 12 अक्तूबर को होगी महानाटी, दो हजार बंजतरी एक साथ बजाएंगे देवधुन

Wed, 09 Oct 2019 11:43 AM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कुल्लू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कुल्लू Published by: Krishan Singh Updated Wed, 09 Oct 2019 11:43 AM IST
विज्ञापन
Mahanti to be held in Kullu Dussehra on October 12, two thousand Banjtari will play Devdhun
- फोटो : अमर उजाला

आठ से 14 अक्तूबर तक मनाए जाने वाले अंतरराष्ट्रीय कुल्लू दशहरा उत्सव में विदेशी सांस्कृतिक दलों के साथ बॉलीवुड के स्टार गायक भी धूम मचाएंगे। दशहरे में रूस के अलावा श्रीलंका और मलयेशिया के सांस्कृतिक दल प्रस्तुति देंगे। इसके अलावा देश के करीब एक दर्जन से अधिक सांस्कृतिक दल भी अपने राज्य की समृद्ध संस्कृति को पेश करेंगे। केरल, महाराष्ट्र, हरियाणा, राजस्थान, झारखंड, गुजरात, मध्यप्रदेश आदि राज्यों के दलों ने हामी भर दी है।

विज्ञापन


दशहरा में बाहरी कलाकारों के साथ हिमाचल के स्थानीय लोक कलाकार भी दर्शकों का मनोरंजन सात दिनों तक करते रहेंगे। उत्सव की पहली सांस्कृतिक संध्या में स्वरूप खान ने प्रस्तुति दी। जबकि, दूसरी सांस्कृतिक संध्या यानी नौ अक्तूबर को सुरेश वाडेकर, 10 को पंजाबी कलाकार निंजा,11 को ज्योतिका टांगरी व कुशल पाल, 12 को सिराज खान, 13 को सोनू निगम और 14 को हिमाचली नाइट आयोजित की जाएगी।
विज्ञापन


वहीं, 13 अक्तूबर को मुख्यमंत्री की मौजूदगी में जिलेभर से दशहरा में आने वाले सैकड़ों देवी-देवताओं के करीब 2000 बजंतरी एक साथ पारंपरिक वाद्य यंत्रों से विश्व की सुख शांति और स्वच्छता को लेकर देवधुन बजाएंगे। इसके अलावा रथ मैदान में 12 अक्तूबर को महानाटी और 13 अक्तूबर शाम चार बजे रथ मैदान में महाआरती और देर शाम सात बजे से पारंपरिक लालड़ी नृत्य होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


दशहरा उत्सव समिति के अध्यक्ष गोविंद सिंह ठाकुर ने कहा कि दशहरा में दिनभर सांस्कृतिक दलों के बीच लोकनृत्य की प्रतियोगिता होगी। खेल प्रेमियों के लिए नौ से लेकर 11 अक्तूबर तक रथ मैदान में ग्रामीण खेलकूद होगी। इसमें महिला वर्ग की कबड्डी, रस्साकशी, पुरुष वर्ग की वॉलीबाल और कबड्डी प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाएगा। उत्तर भारत वॉलीबाल प्रतियोगिता में कई राष्ट्रीय स्तर की टीमें भाग लेंगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed