फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Mahanati in Manali Winter Carnival, women danced together in traditional attire

Manali Winter Carnival: कुल्लूवी परिधान में मालरोड पर महिलाओं ने डाली महानाटी, पर्यटक भी थिरके

Sat, 25 Jan 2025 06:25 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, मनाली (कुल्लू)
संवाद न्यूज एजेंसी, मनाली (कुल्लू) Published by: Krishan Singh Updated Sat, 25 Jan 2025 06:25 PM IST
सार

कुल्लू जिले के मनाली मालरोड पर महानाटी शुरू हो गई है। शनिवार को राइट बैंक के महिला मंडलों की नाटी का आयोजन किया गया।

विज्ञापन
Mahanati in Manali Winter Carnival, women danced together in traditional attire
मनाली में महानाटी। - फोटो : संवाद

विस्तार

राष्ट्र स्तरीय विंटर कार्निवल के अंतिम दिन शनिवार को मनाली के माल रोड पर राइट बैंक के महिला मंडलों की महानाटी ने खूब रंग जमाया। राइट बैंक के 95 महिला मंडलों की लगभग 800 महिलाओं ने कुल्लूवी परिधान में सामूहिक नाटी डाली तो पर्यटक भी थिरक उठे। पर्यटकों ने इस ऐतिहासिक पल को अपने-अपने मोबाइल फोन में कैद किया। सफेद रंग का तीन फूल वाला पट्टू, चांदी की बूमणी, चंद्रहार, पांजेब, सोने लॉकेट और लाल रंग का ढाठू पहनकर महिलाओं ने करीब एक घंटे तक नाटी डाली। पर्यटक भी महिलाओं के साथ कदम से कदम मिलाने लगे। महानाटी में 95 महिला मंडलों की सदस्यों ने भाग लिया। रामबाग चौक से दुर्गा मंदिर तक महिलाओं की लंबी लाइन लगी। नाटी से पेड़ लगाओ, स्वच्छ हिमाचल बनाओ, महिला सशक्तिकरण, बेटी पढ़ाओ, बेटी बचाओ... जैसे संदेश दिए गए।

विज्ञापन


वाद्ययंत्रों की धुन के साथ महिलाओं ने पहाड़ी गानों पर यह कार्यक्रम प्रस्तुत किया। 21 जनवरी को लेफ्ट बैंक की महिलाओं ने नाटी डाली थी। दोनों समूहों में प्रथम स्थान हासिल करने वाली टीम को एक लाख और दूसरे स्थान पर रहने वाली टीम को 50,000 रुपये का नकद इनाम दिया जाएगा। विंटर कार्निवाल कमेटी के उपाध्यक्ष और एसडीएम मनाली रमन कुमार शर्मा ने कहा कि महानाटी में 95 महिला मंडल की लगभग 800 महिलाओं ने भाग लिया।महानाटी के दौरान विधानसभा के उपाध्यक्ष विनय कुमार ने भी नाटी डाली। विधायक भुवनेश्वर गौड़, अनुराधा राणा, उपायुक्त तोरुल एस रविश ने महिलाओं के साथ कदम से कदम मिलाए। इसके बाद विनय कुमार लाहौल के लिए रवाना हुए। वह 26 जनवरी को केलांग में राष्ट्रीय ध्वज लहराएंगे।
विज्ञापन



 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed