गैस उपभोक्ताओं को बड़ा झटका, फिर बढ़ गए दाम
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हिमाचल के लाखों गैस उपभोक्ताओं के लिए बुरी खबर है। जून महीने में घरेलू गैस सिलेंडर के दाम एक बार फिर बढ़ गए हैं। जून महीने में रसोई गैस सिलेंडर के दाम साढ़े 11 रुपये बढ़ गए हैं। इस महीने पहल योजना से जुड़ चुके उपभोक्ताओं को 682 रुपये में गैस सिलेंडर मिलेगा।
होम डिलीवरी के लिए 50 रुपये अतिरिक्त चुकाने पड़ेंगे। उपभोक्ताओं को कुल 732 रुपये में गैस सिलेंडर खरीदना पड़ेगा। 245.65 रुपये की सब्सिडी इन उपभोक्ताओं के बैंक खातों में लौटाई जाएगी।
योजना से नहीं जुड़ने वाले उपभोक्ताओं को 741 रुपये (50 रुपये होम डिलीवरी सहित) में गैस सिलेंडर मिलेगा।
वैट के पैसे भी चुकाने पड़ेंगे
उपभोक्ताओं को वैट के नौ रुपये भी चुकाने होंगे। पहल योजना से नहीं जुड़ने के चलते इन उपभोक्ताओं को केंद्र सरकार सब्सिडी की राशि नहीं लौटाएगी। आईओसी की प्रबंधक मानसी दुल्लू ने नए रेट लागू होने की पुष्टि की है।
अप्रैल 2015 से मार्च 2016 तक 12 रसोई गैस सिलेंडरों पर ही केंद्र सरकार सब्सिडी बैंक खातों में लौटाएगी। 13वां गैस सिलेंडर लेने को उपभोक्ताओं को पूरी राशि चुकानी होगी।