{"_id":"618d3cd4d295a86b2636a289","slug":"lpg-gas-pipeline-connection-first-time-in-una-himachal-pradesh","type":"story","status":"publish","title_hn":"हिमाचल: ऊना में पहली बार होगी पाइपलाइन से रसोई गैस सप्लाई , प्रति सिलिंडर 300 रुपये पड़ेगी सस्ती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हिमाचल: ऊना में पहली बार होगी पाइपलाइन से रसोई गैस सप्लाई , प्रति सिलिंडर 300 रुपये पड़ेगी सस्ती
Fri, 12 Nov 2021 10:39 AM IST
अरविन्द ठाकुर
आशुतोष डोगरा, संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
आशुतोष डोगरा, संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
Published by: अरविन्द ठाकुर
Updated Fri, 12 Nov 2021 10:39 AM IST
सार
लोग इस सुविधा का लाभ उठाने के लिए छह हजार में कनेक्शन ले सकते हैं, जिसमें 5500 रुपये रिफंड किए जाएंगे।
विज्ञापन
एलपीजी गैस पाइपलाइन- सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हिमाचल के ऊना शहर से पहली बार अंडरग्राउंड पाइपलाइन से घरों में एलपीजी गैस की सुविधा मिलने जा रही है। शहर की रक्कड़ कॉलोनी के 250 परिवारों से इसकी शुरुआत 15 दिन के भीतर हो रही है। क्षेत्र से करीब 1000 आवेदन आ चुके हैं। इसके बाद ऊना के अन्य वार्डों में भी सुविधा शुरू हो जाएगी।
विज्ञापन
खास बात यह है कि पाइपलाइन की गैस एक सिलिंडर के भार जितनी गैस से लगभग 300 रुपये सस्ती होगी। यानी अगर घरेलू रसोई गैस सिलिंडर एक हजार रुपये का है तो पाइपलाइन वाली उतनी ही गैस 700 रुपये में मिलेगी। यह सुविधा भारत पेट्रोलियम कंपनी से संबद्ध भारत गैस देने जा रही है। नंगल प्लांट से गैस की सप्लाई होगी। ऊना की रक्कड़ कॉलोनी तक पाइपलाइन बिछा दी गई है। शहर में 35 किलोमीटर के नगर परिषद क्षेत्र में यह गैस पाइपलाइन बिछाई जाएगी।
विज्ञापन
ऊना शहर में अब आधुनिक और बड़े शहरों की तर्ज पर शहरवासियों को उनके घर तक एलपीजी गैस पाइपलाइन पहुंचाने का सपना जल्द पूरा होने जा रहा है। शहर की रक्कड़ कॉलोनी में 15 दिन के भीतर इस सुविधा को शुरू कर दिया जाएगा। इसके अलावा नेशनल हाईवे अथॉरिटी से खुदाई के लिए मंजूरी मिलने के बाद अब जिला मुख्यालय व आसपास के क्षेत्रों में भी पाइपलाइन बिछाने का कार्य शुरू कर दिया गया है।
विज्ञापन
भारत गैस रिसोर्स के सहायक प्रबंधक अमरवीर सिंह ने बताया कि 15 दिन के भीतर शहर की रक्कड़ कॉलोनी में गैस पाइपलाइन सुविधा शुरू कर दी जाएगी। इसके लिए तैयारी पूरी कर ली गई है। इसके अलावा एनएचएआई से मंजूरी मिल चुकी है। जल्द ही शहर के सभी वार्डों को इस सुविधा के साथ जोड़ा जाएगा।
हर घर तक पहुंचेगा गैस कनेक्शन
ऊना शहर के हर घर तक अंडरग्राउंड एलपीजी गैस पाइपलाइन पहुंचाई जाएगी। इसके लिए हर वार्ड में एक मेन गैस आउटलेट बनाया जाएगा। इससे पूरे वार्ड में गैस पाइपलाइन हर घर तक पहुंचाई जाएगी। इस योजना के शुरू होने के बाद लोगों को एलपीजी सिलिंडर भरवाने के झंझट से छुटकारा मिलेगा और पैसे भी बचेंगे। लोग इस सुविधा का लाभ उठाने के लिए छह हजार में कनेक्शन ले सकते हैं, जिसमें 5500 रुपये रिफंड किए जाएंगे।