हिमाचल में महंगा हुआ गैस सिलिंडर, अब इतने चुकाने होंगे दाम
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हिमाचल में पहली जून से नॉन सब्सिडी गैस सिलिंडर 25 रुपये महंगा हो गया है। उपभोक्ताओं को इस महीने घरेलू सिलिंडर लेने के लिए 778 रुपये खर्च करने पडे़ंगे। मई महीने में सिलिंडर का दाम 753 रुपये था। सब्सिडी वाले सिलिंडर के दाम डेढ़ रुपये बढ़े हैं। उधर, व्यवसायिक गैस सिलिंडर के दाम इस महीने नहीं बढ़े हैं।
जून महीने में व्यावसायिक सिलिंडर 1411 रुपये में मिलेगा। मजदूरी भाड़ा सौ रुपये अलग से देना पड़ेगा। कुल मिलाकर व्यावसायिक उपभोक्ताओं को इस महीने 1511 रुपये चुकाने पड़ेंगे। चुनावों के दौरान अप्रैल और मई महीने में सब्सिडी वाले गैस सिलिंडर के दाम नहीं बढ़े थे।
मई महीने में 753 रुपये में घरेलू गैस सिलिंडर मिला था। अब उपभोक्ताओं को 778 रुपये चुकाने पड़ेंगे। होम डिलिवरी के 50 रुपये अलग से देने होंगे। पहल योजना से जुड़ चुके उपभोक्ताओं को 276.79 रुपये की सब्सिडी बैंक खाते में लौटाई जाएगी।
नॉन सब्सिडी सिलिंडर के दाम 25 रुपये बढ़ गए हैं। अप्रैल महीने में नॉन सब्सिडी सिलिंडर का दाम 748 रुपये था। मई में दाम बढ़कर 753 रुपये हुआ। अब नॉन सब्सिडी सिलिंडर का दाम 778 हो गया है। पहल योजना से नहीं जुड़ने वाले उपभोक्ताओं को सरकार सब्सिडी नहीं देती है। पहली जून से पूरे प्रदेश में गैस सिलिंडरों के नए दाम लागू हो गए हैं।