अब पेट्रोल पंपों पर मिलेंगे गैस सिलिंडर, एलईडी बल्ब, पंखे
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आईओसी के पेट्रोल पंपों पर लोगों को अब अन्य सामान भी मिलेगा। इंडियन ऑयल कारपोरेशन के पेट्रोल पंपों पर अब पेट्रोल-डीजल के अलावा व्यावसायिक दामों पर पांच किलो का गैस सिलिंडर भी लोग खरीद सकेंगे।
शिमला के मल्याणा से इस योजना को शुरू किया गया है। सिलिंडर खरीदने के लिए पहली बार 1316.50 रुपये देने होंगे। इसके अलावा 9 वॉट का एलईडी बल्ब 70 रुपये, 20 वॉट का बल्ब 220 और 1200 रुपये में फाइव स्टार रेटिड सीलिंग पंखे भी लोग पंपों पर खरीद सकेंगे।
यह सामान बाजार की तुलना सस्ता होगा।उधर, गैस सिलिंडर के साथ कंपनी रेगुलेटर भी देगी। बाद में सिलिंडर भरवाने के लिए उपभोक्ताओं को 372.50 रुपयेे देने होंगे। सिलिंडर भरवाने के लिए आईओसी ने कुछ किराना दुकानों को चिह्नित किया है।
ऐसे मिलेगा पांच किलो का सिलिंडर
उपभोक्ताओं को पांच किलो का सिलिंडर पहचान पत्र दिखाने के बाद मिलेगा। इस सिलिंडर पर सब्सिडी नहीं मिलेगी। इस योजना का उन लोगों को लाभ मिलेगा, जो बॉर्डर एरिया में रहते हैं या प्रवासी होते हैं।
अभी तक उनके पास एड्रेस प्रूफ न होने के कारण किसी भी गैस एजेंसी में गैस सिलिंडर नहीं दिया जाता था। शिमला में आयोजित प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए इंडियन ऑयल कारपोरेशन
(आईओसी) के कार्यकारी निदेशक सुबोध डाकवाले ने यह जानकारी दी। उन्होंने कहा कि पर्यावरण को बचाने और एलपीजी की खपत ज्यादा बढ़ाने के लिए आईओसी की ओर से कदम उठाया गया है।