फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   lpg cylinder, led bulb and fan will be available on petrol pump

अब पेट्रोल पंपों पर मिलेंगे गैस सिलिंडर, एलईडी बल्ब, पंखे

Tue, 26 Jun 2018 12:06 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला Updated Tue, 26 Jun 2018 12:06 PM IST
विज्ञापन
lpg cylinder, led bulb and fan will be available on petrol pump

आईओसी के पेट्रोल पंपों पर लोगों को अब अन्य सामान भी मिलेगा। इंडियन ऑयल कारपोरेशन के पेट्रोल पंपों पर अब पेट्रोल-डीजल के अलावा व्यावसायिक दामों पर पांच किलो का गैस सिलिंडर भी लोग खरीद सकेंगे।

विज्ञापन


शिमला के मल्याणा से इस योजना को शुरू किया गया है। सिलिंडर खरीदने के लिए पहली बार 1316.50 रुपये देने होंगे। इसके अलावा 9 वॉट का एलईडी बल्ब 70 रुपये, 20 वॉट का बल्ब 220 और 1200 रुपये में फाइव स्टार रेटिड सीलिंग पंखे भी लोग पंपों पर खरीद सकेंगे।
विज्ञापन


यह सामान बाजार की तुलना सस्ता होगा।उधर, गैस सिलिंडर के साथ कंपनी रेगुलेटर भी देगी। बाद में सिलिंडर भरवाने के लिए उपभोक्ताओं को 372.50 रुपयेे देने होंगे। सिलिंडर भरवाने के लिए आईओसी ने कुछ किराना दुकानों को चिह्नित किया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

ऐसे मिलेगा पांच किलो का सिलिंडर

lpg cylinder, led bulb and fan will be available on petrol pump

उपभोक्ताओं को पांच किलो का सिलिंडर पहचान पत्र दिखाने के बाद मिलेगा। इस सिलिंडर पर सब्सिडी नहीं मिलेगी। इस योजना का उन लोगों को लाभ मिलेगा, जो बॉर्डर एरिया में रहते हैं या प्रवासी होते हैं।

अभी तक उनके पास एड्रेस प्रूफ न होने के कारण किसी भी गैस एजेंसी में गैस सिलिंडर नहीं दिया जाता था।  शिमला में आयोजित प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए इंडियन ऑयल कारपोरेशन

(आईओसी) के कार्यकारी निदेशक सुबोध डाकवाले ने यह जानकारी दी। उन्होंने कहा कि पर्यावरण को बचाने और एलपीजी की खपत ज्यादा बढ़ाने के लिए आईओसी की ओर से कदम उठाया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed