फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   LPG cylinder kept in the kitchen burst in Ghatu village of Nithar, created panic.

Shimla News: नित्थर के घातू गांव में रसोई में रखा एलपीजी सिलिंडर फटा, दहशत में जान बचाकर भागे लोग

Mon, 18 Mar 2024 02:34 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, आनी(कुल्लू)
अमर उजाला ब्यूरो, आनी(कुल्लू) Published by: Krishan Singh Updated Mon, 18 Mar 2024 02:34 PM IST
सार

 कुल्लू जिले की उपतहसील नित्थर की ग्राम पंचायत गमोग के घातू गांव के स्थानीय निवासी पुष्प राम के रसोई घर में सोमवार दोपहर अचानक एलपीजी सिलिंडर में आग भड़क गई। 

विज्ञापन
LPG cylinder kept in the kitchen burst in Ghatu village of Nithar, created panic.
नित्थर के घातू गांव में रसोई घर में रखा एलपीजी सिलिंडर फटा - फोटो : संवाद

विस्तार

हिमाचल प्रदेश के कुल्लू जिले की उपतहसील नित्थर की ग्राम पंचायत गमोग के घातू गांव के स्थानीय निवासी पुष्प राम के रसोई घर में सोमवार दोपहर अचानक एलपीजी सिलिंडर में आग भड़क गई। इसके बाद सिलिंडर में जोरदार धमाका हुआ। गनीमत रही कि सिलिंडर के फटने से पहले ही पूरा परिवार बाहर निकलकर सुरक्षित जगह चला गया था। धमाका इतना तेज था कि पूरे गांव में दहशत का माहौल पैदा हो गया। प्रभावित पुष्प राम ने बताया कि सिलिंडर से भड़की आग के चलते रसोईघर में रखा सामान पूरी तरह से जलकर राख हो गया है। हालांकि, मकान रसोईघर से अलग था, इसलिए यहां तक आग नहीं पहुंची। नायब तहसीलदार निथर पुष्पेंद्र कश्यप ने कहा कि मौके का निरीक्षण करने के बाद नुकसान का पता चल सकेगा। ग्राम पंचायत गमोग के उपप्रधान नाथू राम ने कहा कि पंचायत की तरफ से एक हजार रुपये की राहत राशि प्रदान की है।  पंचायत की तरह से और भी मदद देने की बात की है। 

विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed