अब वजन करने के बाद ही मिलेगा गैस सिलिंडर, मंत्री ने जारी किए आदेश
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हिमाचल के उपभोक्ताओं को अब तोलकर ही रसोई गैस सिलिंडर मिलेगा। सरकार ने सभी गैस एजेंसियों को वाहन में तराजू रखने के निर्देश दिए हैं। एजेंसियों को अपने-अपने वाहनों पर सूचना बोर्ड भी लगाना होगा।
हिमाचल में पकड़े कम भार के गैस सिलिंडर पकड़ जाने के बाद यह व्यवस्था की गई है। सरकार ने लोगों को भी सूचित किया है कि वे खाद्य आपूर्ति विभाग से रसोई गैस सिलिंडर से संबंधित कोई भी शिकायत कर सकते हैं।
इन मामलों में होगी कड़ी कार्रवाई
सचिवालय में मंगलवार को खाद्य आपूर्ति मंत्री किशन कपूर की अध्यक्षता में विभाग के अधिकारियों की बैठक हुई। इसमें मंत्री ने ये आदेश जारी किए। कपूर ने कहा कि गैस एजेंसियों की ओर से सिलिंडर की डिलिवरी करते वक्त खामियां पाई गई थीं।
इसके चलते कई गैस कंपनियों के खिलाफ मामला दर्ज किए गए हैं। उन्होंने कहा कि गैस एजेंसी मालिकों को यह ध्यान रखना होगा कि जब भी सिलिंडर वितरण के लिए गोदाम से सिलिंडर वाहन में लोड किए जाते हैं तो देख लें कि ये अच्छी हालत में हों और पूर्ण रूप से सुरक्षित हों।
कहा कि गैस सिलेंडर कम भार में पाए जाने पर संबंधित एजेंसियों के खिलाफ कार्रवाई होगी। मंत्री ने सभी पेट्रोल पंप मालिकों को भी पंपों पर सफाई का विशेष ध्यान रखने के निर्देश दिए हैं। पेट्रोल पंप पर पानी की सही व्यवस्था हो, टायर प्रेशर जांच करने की व्यवस्था हर उपभोक्ता को मिलनी चाहिए।