फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   lover agree to marry girlfriend in after court verdict

कोर्ट का डंडा लगा तो शादी को तैयार हुआ

Thu, 29 May 2014 12:00 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला Updated Thu, 29 May 2014 12:00 AM IST
विज्ञापन
lover agree to marry girlfriend in after court verdict

मूल रूप से उत्तर प्रदेश के रहने वाले युवक और शिमला की एक युवती के बीच चार साल से अफेयर चल रहा था। लड़का नौकरी करने के लिए मुंबई चला गया और प्रेमिका से शादी करने से इनकार कर दिया। इस कारण करीब ढाई साल से दोनों के बीच अनबन चल रही थी।

विज्ञापन


युवती ने प्रेमी के खिलाफ महिला आयोग में शिकायत की। बुधवार को यह मामला महिला आयोग की कोर्ट में सुनवाई के लिए पहुंचा। आयोग की अध्यक्ष जैनब चंदेल, सदस्य सचिव रघुवीर एस वर्मा और सदस्य प्रोमिला की कोर्ट ने इस मामले को गंभीरता से सुना और लड़के के परिवार वालों को जून महीने में शादी की तारीख तय कर आयोग को सूचित करने को कहा।
विज्ञापन


आयोग ने इस मामले को सुलझाते हुए लड़के के परिजनों को शादी के लिए लिए राजी करवा दिया। कोर्ट में लड़के के माता-पिता भी मौजूद थे। राज्य महिला आयोग की कोर्ट में बुधवार को सुनवाई के लिए 23 मामले लगे थे। पहले दिन की कोर्ट में शिमला के अलावा सोलन और बिलासपुर के मामलों की सुनवाई की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


महिला आयोग की अध्यक्ष जैनब चंदेल ने बताया कि पहले दिन की कोर्ट में 23 में से 11 मामलों में ही दोनों पक्ष मौजूद रहे। जबकि 12 मामलों में कोई भी पक्ष मौजूद नहीं रहा। महिला आयोग ने अनुपस्थित रहे मामलों में फिर से नोटिस जारी करने के निर्देश भी जारी किए गए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed