फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Loud speaker instructed to wear mask in IGMC

Shimla News: आईजीएमसी में लाउड स्पीकर से दी मास्क पहनने की हिदायत

Mon, 27 Mar 2023 11:59 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 27 Mar 2023 11:59 PM IST
विज्ञापन
Loud speaker instructed to wear mask in IGMC
शिमला। आईजीएमसी (इंदिरा गांधी मेडिकल कॉलेज) में सोमवार को उपचार करवाने आए मरीजों और उनके तीमारदारों को मास्क पहनकर प्रवेश दिया गया। अस्पताल में सुबह नौ बजे के करीब लाउडस्पीकर के जरिये मरीजों और उनके तीमारदारों को मास्क पहनकर अस्पताल आने को लेकर जागरूक किया गया।
विज्ञापन


कुछ ऐसे भी मरीज और तीमारदार भी थे जोकि बिना मास्क के अस्पताल में प्रवेश कर गए। इस पर अस्पताल कर्मियों ने आपत्ति जताई तो उन्होंने मास्क पहनने की जगह चुन्नी और कुछ लोगों ने रूमाल से मुंह ढककर अस्पताल में प्रवेश किया। आईजीएमसी में सोमवार को कुल 3522 मरीजों ने उपचार करवाया। इनमें 3,410 मरीजों ने जनरल ओपीडी और 112 मरीजों ने आपात स्थिति में उपचार करवाया।
विज्ञापन



आईजीएमसी के वरिष्ठ चिकित्सा अधीक्षक डॉ. राहुल राव ने बताया कि अस्पताल में कोरोना से बचाव के लिए मास्क पहनने की हिदायत दी जा रही है। मरीज जागरूक हो इसके लिए मुख्य गेट और न्यू ओपीडी ब्लॉक में लाउड स्पीकर के जरिये जागरू किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed