फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Lord Karthik Swami arrived in International Kullu Dussehra after 32 years

Kullu News: 32 साल बाद अंतरराष्ट्रीय कुल्लू दशहरा में शामिल हुए कार्तिक स्वामी

Tue, 24 Oct 2023 07:18 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू Published by: Krishan Singh Updated Tue, 24 Oct 2023 07:18 PM IST
सार

कुल्लू दशहरे में हर वर्ष 300 से ज्यादा देवी-देवता पहुंचते हैं। इसमें कुल्लू, मनाली, आनी, बंजार के देवी-देवता भाग लेते हैं। इस वर्ष मनाली के सिमसा गांव के कार्तिक स्वामी तीन दशकों के बाद कुल्लू दशहरा उत्सव में शामिल हुए हैं।

विज्ञापन
Lord Karthik Swami arrived in International Kullu Dussehra after 32 years
भगवान कार्तिक स्वामी - फोटो : संवाद

विस्तार

मनाली के सिमसा के देवता कार्तिक स्वामी 32 साल बाद कुल्लू दशहरा में शामिल हुए। देवता कार्तिक स्वामी के लाव-लश्कर ने दशहरा की शोभा बढ़ा दी है। मंगलवार को देवता कार्तिक स्वामी भगवान रघुनाथ मंदिर में देवमिलन के लिए पहुंचे। इसके बाद देवता कार्तिक स्वामी राजमहल भी गए। गौरततलब है कि देव आदेश के बाद कार्तिक स्वामी के कारकूनों ने दशहरा में आने के लिए करीब एक महीना पहले ही ऐलान कर दिया था। देवता के 32 सालों के बाद दशहरा में आगमन को लेकर हारियानों में खुशी की लहर है। देवता अब अपने अस्थायी शिविर में विराजमान हो गए हैं। देवता कार्तिक स्वामी मनाली क्षेत्र में प्रमुख देवताओं में से एक हैं। देवता की लोगों में काफी मान्यता है। अगले सात दिनों तक देवता कार्तिक स्वामी के अस्थायी शिविर में श्रद्धालुओं का तांता लगा रहेगा।

विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed